भाषा का कम्युनिकेशन की दुनिया में एक अलग ही महत्व है। वैसे कहा जाता है की अंग्रेजी सबसे अधिक बोली जानेवाली भाषा है जो की एक अधूरा सत्य है। अंग्रेजी का महत्व दो बातो पर ही आधारित है जिस में एक है कानून और दूसरी है कंप्यूटर। अगर साहित्य या अन्य बात पर गौर किया जाए तो हिंदी भी उतनी ही मधुर भाषा है।
Loading image... सौजन्य: यूथ की आवाज़
अंग्रेजी की प्रसिद्धि के पीछे फिल्मो और टीवी शोज का भी बहुत बड़ा हाथ है। अगर हिंदी को बढ़ावा देना है तो पहलेतो हिंदी को सुचारु रूप से पॉपुलर करना पडेगा जिस में सारे माध्यम में हिंदी इस्तेमाल हो। इतना ही नहीं लोगो में हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु काफी आयोजन भी करना पडेगा। जिन राज्यों में हिंदी नहीं बोली जाती वहां पर ख़ास कदम उठाने पड़ेंगे की जिस से देश के लोग अच्छे से इस भाषा का प्रयोजन कर सके।