Others

स्वस्थ सुबह कैसे हो

A

| Updated on February 8, 2019 | others

स्वस्थ सुबह कैसे हो

1 Answers
508 views

@trrishnabhattacharya6847 | Posted on February 8, 2019

हर व्यक्ति को अपने जीवन में ऐसे प्रश्नो को दोहराना चाहिए कि स्वस्थ सुबह कैसे हो, क्योंकि सुबह हमारी पूरी दिनचर्या का ऐसा हिस्सा है जब हम अपने दिन की शुरुआत करते है | अपने दिन भर के सभी कामो की सूची बनाते है | इसलिए ऐसा माना जाता है की अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो आपका पूरा दिन अच्छा निकलता है, और दिन को स्वस्थ और अच्छा बनाने के लिए आप कई तरीको को अपना सकते है |


Article image

(courtesy-theatlantic)

स्वस्थ सुबह के आसान तरीके -


- सुबह 5 से 6 बजे के बीच उठे -
अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में हर सुबह स्वस्थ बनाना चाहता है तो इसका मूल मन्त्र यह है की आप सूर्योदय से पहले उठे |


- रात को पूरी नींद ले -
हमेशा रात को समय पर सोयें, और सुबह जल्दी उठे |

Article image (courtesy-edition)

- सुबह की शुद्ध वायु का आनंद लें -
हमेशा कोशिश करें की आप सुबह की सैर पर जा पाएं, और सुबह की शुद्ध वायु का आनंद लें पाएं |


- हर सुबह व्यायाम करें -
ऐसा माना जाता है जो व्यक्ति हर सुबह व्यायाम करता है उसका पूरा दिन स्वस्थ रहता है |


Article image (courtesy-elitedaily)

- आलस को दूर करें -
किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी सुबह स्वस्थ बनाने के लिए बहुत जरुरी है की वह अपने जीवन से आलस्य को दूर रखें , और आलस तब ही दूर हो पायेगा जब आप रात को पूरी 6 से 8 घंटे की नींद लेंगे और दिन भर सही आहार लेंगे |

0 Comments