दुनिया में कुल कितने देश हैं?
दुनिया में कुल मिलाके 195 राष्ट्र हैं जिनमें 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश हैं अर्थात जिन्हे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त है और 2 अन्य गैर-सदस्य पर्यवेक्षक देश- वेटिकन सिटी और फिलिस्तीन है
193 संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश:
अफ्रीका महाद्वीप: 54 देश
एशिया महाद्वीप: 48 देश
यूरोप महाद्वीप: 44 देश
लैटिन अमेरिका और कैरेबियन द्वीप समूह: 33 देश
ओशिनिया : 14 देश
उत्तरी अमेरिका: 2 देश
2 गैर-सदस्य पर्यवेक्षक देश:
वेटिकन सिटी: यह संसार का सबसे छोटा देश माना जाता है जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल और यह कैथोलिक चर्च का मुख्यालय भी माना जाता है।
फिलिस्तीन: यूएन के द्वारा फिलिस्तीन को एक गैर-सदस्य पर्यवेक्षक देश के रूप में मान्यता दी गयी है।
ध्यान देने योग्य बात-
यूएन द्वारा किसी देश को मान्यता देना सदस्यता का एकमात्र मानदंड नहीं है। कुछ राष्ट्रो को यूएन ने देश की मान्यता नही दे रखी है लेकिन उन राष्ट्रो को स्वतंत्र देश कहा जा सकता है।
विश्व के देशों की संख्या का महत्व-
इससे हमें विश्व के राजनीतिक संगठन, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों के बारें में जानने में काफी मदद मिलती है। आइये एक उदाहरण के तौर पर इसको समझते है, यूएन में हर सदस्य देश को एक वोट डालने का अधिकार प्राप्त है, इस प्रकार राष्ट्रों की संख्या किसी भी निर्णय लेने की प्रक्रिया को प्रभावित कर पाने में सक्षम होती है और विश्व के देशों की संख्या अंतरराष्ट्रीय व्यापार और संधियों पर भी असर डाल सकती है।






