कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन पूरे भारत में बड़ी तेजी से फैल रहा है और यह एक चिंता की बात है, क्योंकि यह अपने पुराने वैरीअंट से अधिक खतरनाक माना जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है की इसके फैलने की दर पिछले वैरीअंट के मुकाबले कई गुना ज्यादा है।
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की शुरुआत साउथ अफ्रीका से हुई जिसके बाद यह पूरी दुनिया में फैल गया और अब यह भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। भारत में ओमिक्रॉन के कुल 357 नए मरीज हो गए हैं जो भारत के 17 राज्यों में पाए गए हैं।
गुरुवार के दिन ओमिक्रॉन के नए मामले महाराष्ट्र में 23, तमिलनाडु में 33, कर्नाटक में 12, गुजरात में 7, व केरल में 5 मिले हैं। भारत के कुछ राज्य ऐसे हैं जिनमें अभी एक भी ओमिक्रॉन का मरीज नहीं पाया गया।
भारत सरकार ने ओमिक्रॉन से निपटने के लिए नए नियम व कानून बना दिए हैं, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन नियमों का पालन कैसे करते हैं और अपनी और अपने परिवार की रक्षा कैसे करते हैं।






