गर्मियों में कैसे बनाया जाए कच्चे आम का ...

J

| Updated on May 23, 2019 | Food-Cooking

गर्मियों में कैसे बनाया जाए कच्चे आम का रायता?

1 Answers
1,022 views

@anitakumari1382 | Posted on November 3, 2025

Loading image...

गर्मियों में हर कोई सोचता है की क्या खाये पिए जिससे शरीर में गर्मी न हो, जिसके लिए हर ग्रहणी कुछ न कुछ नया पकाती रहती है | ऐसे में आप कच्चे आम का रायता बना सकती है |

सामग्री -

- 1 कच्चा - आम

- 1 बड़ी कटोरी - दही

- 1 छोटा चम्मच - लाल मिर्च पाउडर

- 1 छोटा चम्मच - जीरा पाउडर

- 1/2 चम्मच - राई

- चुटकीभर - हींग

- 4-5 - करी पत्ता

- 1 चम्मच - तेल

- नमक - स्वादानुसार

विधि-

- कच्चे आम का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को छीलकर इसे कद्दूकस कर दें |

- उसके बाद अब आप एक बर्तन में दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर अच्छे से मिक्स के |

- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ आम डालकर मिला दें |

- उसके बाद तड़के के लिए मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखे दें |

- तेल के गरम होते ही इसमें राई, करी पत्ता और हींग डालें उसके बाद आप राई के चटकते ही आंच बंदकर तड़के को दही में डालें |

- उसके बाद ऊपर से नमक डालकर अच्छे से मिला दें |

- अब तैयार है आपका कच्चे आम का रायता |

0 Comments