Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
preeti  patel's avatar
Jan 13, 2022food-cooking

पालक की भजिया कैसे बनाती हैं?

2 Answers
24

S
@setukushwaha4049Jan 13, 2022

सर्दी के मौसम मे पालक की क्रिस्पी भजिया खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगती है, पालक भजिया बनाने मे ज्यादा समय भी नहीं लगता है पालक भजिया बनाना बहुत ही आसान होता है। आज यहाँ पर हम पालक की भजिया बनाने की आसान तरीका बतायेगे।

पालक भजिया बनाने के लिए समाग्री :-
पालक 200 ग्राम
बेसन 150ग्राम
2हरी मिर्च
हरी धनिया
अदरक
लहसुन
नमक
हींग
तेल


पालक भजिया बनाने की रेसिपी :-
सबसे पहले पालक को पानी डालकर धो ले, फिर पालक को बारीक़ काट ले, तथा हरी मिर्च, हरी धनिया को भी काटे। अब अदरक लहसुन का पेस्ट बना ले उसके बाद बेसन मे कटी हुयी पालक, हरी मिर्च, हरी धनिया,अदरक लहसुन पेस्ट, नमक,हींग डालकर अच्छे से मिक्स करके थोड़ा -थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर ले। उसके बाद कड़ाही गैस चूल्हे मे चढ़ाकर तेल गर्म होने पर पालक मोटे घोल को कड़ाही मे डाले ज़ब वह तेल के ऊपर तैरने लगे तो ब्राउन होने तक पालक भजिया को अच्छे फ्राई कर ले इस तरह पालक की भजिया गरमा गर्म बनकर तैयार हो जाती है।

Article image

0
13
avatar
@krishnapatel8792Jan 13, 2022

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग पालक की भजिया खाना पसंद करते हैं क्योंकि पालक की भजिया खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इससे बनाना भी बहुत आसान होता है।

आवश्यक सामग्री

एक कटोरी बेसन

एक कटोरी कटे हुए पालक

4 हरी मिर्च

अदरक

लहसुन

कटी हुई धना पत्ती

हींग

स्वाद अनुसार नमक

एक कप पानी

एक कटोरी तेल

पालक की भजिया बनाने की विधि

सबसे पहले हमें पालक लेना है फिर उसे धोकर अच्छे से काट लेना है इसके बाद एक कटोरी बेसन लेना है फिर इस बेसन को एक बड़ी कटोरे में घोल लेना है फिर इसमें कटे हुए पालक हरी मिर्च अदरक लहसुन हींग नमक हरि धना पत्ती सभी चीजों को डालकर मिक्स कर लेना है फिर इसके बाद गैस में एक कड़ाही टांगना है और उसमें एक कटोरी तेल डालना है इसके बाद तेल गर्म होने पर इस बेसन के छोटे-छोटे टुकड़े करके कड़ाही में डालना है और इसे भूरा होने तक पकने देना है और जब यह पक जाए तो इसे कड़ाही से बाहर निकाल लेना है। और फिर गरमा गरम भजिया का स्वाद लेकर खाने में बहुत आनंद आता है। Article image

0
12