Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Dec 26, 2022others

अकेले रहते हुए भी कैसे सुखी बनाये अपना जीवन?

4 Answers
6

P
@poojamishra3572May 28, 2019
अक्सर देखा जाता है कुछ लोगो को अकेले रहना बहुत पसंद होता है, घूमना फिरना अकेले खाना पीना सब अच्छा लगता है कह सकते है यह बाय चॉइस होता है (यानी खुद की मर्ज़ी से) लेकिन कभी कभी अकेले रहते हुए वही लोग इतने दुखी हो जाते है की मुस्कुराना छोड़ देते है किसी से बात नहीं करते और अपने दैनिक कामों में भी मन नहीं लगाते है |
Letsdiskuss (courtesy-KERA News)
यहाँ तक की हर मनुष्य अपने जीवन में खुशी के लिए अथक प्रयास करता है। लेकिन अस्त-व्यस्त दिनचर्या के कारण जीवन अपनी रफ़्तार से कब चला जाता है, यह पता भी नही चलता। कई बार आप मज़बूरी भी कह सकते है अकेले रहने की जैसे कोई नौकरी या पढाई के चक्कर में अपने घरवालों से दूर रहता है तो कई बार कुछ और मज़बूरियां भी हो सकती है |
अकेलेपन का अहसास चाहे जितनी बार ही क्यों ना हो, लेकिन यह दुख सुबह सबसे अधिक हावी होता है। ऐसी परिस्थिति में अगर कुछ चीज़ें पहले से तैयार कर ली जायें तो आपकी सुबह ख़ुशगवार, आसान और सकारात्मक बना सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से नुस्खों के बारें में बताएँगे जिनसे आप अकेले रहते हुए भी खुद को खुश रख सकते है |
Article image
(courtesy-azoula24)
- अपने लिए रंग बिरंगे कपड़ों का चयन करें –
सुबह अधिकांश लोगों का समय इसी उलझन में व्यर्थ होता है कि आख़िर आज पहना क्या जाये, और अगर उन्हें कुछ मन का नहीं मिलता तो वह परेशां हो जाते है | विचित्र बात तो यह है कि यह समस्या सभी लोगों कि हर दिन है। इस समस्या को सुलझाने का एक ही उपाय है | एक रात पहले ही अपने कपड़ों का चुनाव करके रख दें, और अपने लिए आप रंग बिरंगे कपड़ो का चयन करें |
Article image (courtesy-India TV)
- रात को जल्दी सोने की कोशिश करें –
इस बात में तो कोई दो राहें नहीं है की रात को वक़्त पर सोने से और सुबह समय पर उठने से दिनचर्या के सभी काम सही होते है और मनुष्य को आलस नहीं होता है | इसलिए ख़ास तौर पर अकेले रहने वालो के लिए ऐसा कहा जाता है कि उन्हें रात को वक़्त पर सोना चाहिए , जिससे अगली सुबह जब वो उठें तो उनका मूड तरोताज़ा हो और वह किसी भी बात से उदासी महसूस न करें|
Article image (courtesy-Steemit)
- मन के अनुसार काम करें, जबरदस्ती नहीं –
आप अकेले रहते है या अकेले रहने के शौक़ीन है इसलिए आपको यह नहीं सोचना चाहिए की अगर आप कुछ काम करेंगे तो बाकी दुनिया वाले क्या कहेंगे, आप वही करें जो सही हो और जिससे आपका मनोबल बढ़ता हो | दूसरों की फ़िक्र किये बिना अपने मन की करें |
Article image (courtesy-VideoHive)
- कुकिंग, डांसिंग, या म्यूजिक का आनंद उठाये -
आपको जो भी चीज़ लुभावनी लगती हो जैसे कुकिंग, डांसिंग, या म्यूजिक आप वह सीखें और उसका लुफ्त उठाएं |

और पढ़े- पापी मनुष्य सुखी क्यों रहते हैं?

0
4
avatar
@krishnapatel8792Dec 23, 2022

आपने देखा होगा कि आज के समय में भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो अकेला रहना अधिक पसंद करते हैं आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि आप अकेले रहकर भी अपने जीवन को खुशी से कैसे बिता सकते हैं।

यदि आप भी अकेले रह कर अपना जीवन खुशी से बिताना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने लिए रंगब्लांग कपड़ों का चुनाव करें क्योंकि रंग रंग कपड़े पहनने से आपके मन को शांति मिलेगी।

इसके अलावा जब भी आप अकेले रहे तो अपना पसंदीदा गाना या फिर कोई मूवी देखें। इससे भी आपको खुशी मिलेगी।Article image

0
3
avatar
@preetipatel2612Dec 23, 2022

अकेले रहकर भी व्यक्ति अपने जीवन को बहुत सुखी बना सकता है। क्योंकि आज के समय में मां बाप के अलावा कोई किसी का नहीं होता। इसीलिए व्यक्ति को अकेले रहकर ही अपने लक्ष्य को पाना चाहिए। क्योंकि जो व्यक्ति अकेले रहता है वही व्यक्ति अपनी मेहनत से कल दुनिया तक पहुंचता है। अकेले व्यक्ति को खुश रहने के लिए म्यूजिक सुनना चाहिए। क्योंकि म्यूजिक सुनने से व्यक्ति का मन खुश रहता है। व्यक्ति को खुश रहने के लिए हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए। क्योंकि,कहा जाता है कि जो व्यक्ति दूसरों की मदद करता है वह हमेशा खुश रहता है।Article image

0
3
S
@setukushwaha4049Dec 24, 2022

अकेले रहते हुई भी अपना जीवन सुखी जीवन जीने के लिए आप अपने आपसे मतलब रखे, अपने आपको कामों मे व्यस्त रखे तभी आप अकेले रहते हुये भी अपना जीवन सुखी से जी पाएंगे। आप अकेले रहते हुये भी आपना जीवन सुखी से जीने के लिए खुद क़ो किताबों मे व्यस्त रखे जिससे आपको किताबी ज्ञान मिलेगा ही साथ ही आप खुश रहेंगे आपका ध्यान फालतू चीजों मे बिल्कुल नहीं जाएगा।Article image

0
2