Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Dec 11, 2023entertainment

अपने भाई से अपना रिश्ता कैसा मजबूत करे?

1 Answers
10

avatar
@krishnapatel8792Dec 9, 2023

भाई और बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत और अनमोल रिश्ता होता है। क्योंकि दुनिया का एकमात्र यही रिश्ता है जिसमें लड़ाई,झगड़ा, तो होते रहते हैं लेकिन दोनों के बीच प्यार भी बहुत होता है। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका भाई और बहन का रिश्ता थोड़ा नाजुक होता है अक्सर उन लोगों के बीच में किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव बना रहता है तो चली आज हम आपको बताते हैं कि भाई बहन के रिश्ते को कैसे मजबूत किया जा सकता है।

भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत करने के कुछ तरीके यहां पर बताएंगे जिनको आप अपना सकते हैं:-

यदि आपके घर में आपका भाई आपसे छोटा है और आपसे नाराज हो चुका है तो आप उसकी नाराजगी को दूर करने के लिए अपने भाई को कुछ ऐसा उपहार भेंट कर सकते हैं जिसे देखकर आपका भाई खुश हो जाएगा जैसे कि उसकी मनपसंद चीज देकर आप उसे खुश कर सकते हैं।

और यदि किसी के घर में बहन अपने भाई से रूठ जाती है तो भाई बहन को मनाने के लिए उसके पसंदीदा चीज जैसे की चॉकलेट, टेडी या फिर उसकी पसंद की ड्रेस गिफ्ट करके आप अपनी बहन को खुश कर सकते हैं और आप दोनों के बीच का रिश्ता भी मजबूत हो जाएगा।

यदि आपके घर में आपकी बहन आपसे रूठ जाती है तो आप उसे मनाने के लिए उसके पास जाइए और चुटकुले सुनाइए तीन से चार चुटकुले सुनने पर यदि आपकी बहन नहीं हंसती है तो आप बार-बार उन्हें चुटकुलों को दोहराइये ताकि आपकी बहन आपके चुटकुले सुनकर हंसने लगे और आपसे खुश हो जाए इस प्रकार बहन और भाई के रिश्ते को मजबूत करने के लिए हमारे पास बहुत से उपाय है। जब भी आपको ऐसी सहायता की आवश्यकता पड़े तो आप हमारे पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

Letsdiskuss

2
5