महाराष्ट्र राज्य के रत्नागिरी जिले में जन्मा दाऊद इब्राहिम एक कुख्यात अपराधी, तस्कर और आंतकवादी है। इसके द्वारा किये गए अपराधोें में नशीली दवाओं की तस्करी, हत्या, अपहरण और रंगदारी शामिल है। दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई बम धमाको का मास्टरमाइंड है। मुंबई बम धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और 700 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
मुंबई बम धमाकों के बाद यह भारत से भागकर पाकिस्तान चला गया और आज तक वही पर रह रहा है। पाकिस्तान की सरकार दाऊद को प्रत्यर्पण करने से भारत सरकार को मना करती आयी है।
दाऊद इब्राहिम को विश्न के कई देशों ने कुख्यात आतंकवादी घोषित कर रखा है जिनमें प्रमुख रूप से भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप के कई देश शामिल है। दाऊद के ऊपर कई देशों ने ईनाम भी घोषित कर रखा है।
दाऊद इब्राहिम जिंदा है या मर गया ?
दाऊद इब्राहिम की वर्तमान स्थिति के बारें में कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी प्राप्त नही है लेकिन कुछ रिपोर्टस के आधार पर दावा किया जाता है कि दाऊद कराची शहर में रहता है। 17 दिसंबर 2023 को सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मार दिया गया है हालांकि इस दावे की पुष्टि करने के लिए किसी भी आधिकारिक स्रोत से कोई जानकारी प्राप्त नही हुई है।
दाऊद इब्राहिम भारत का सबसे बड़ा कुख्यात अपराधी और आंतकवादी है। इसको पकड़ने के लिए भारत सरकार कई बार गिरफ्तार करने के प्रयास कर चुकी है।






