पूर्ण रूप से। राफेल नडाल सिर्फ 32 वर्ष के है। अगर चोटें उन्हेंपकड़ नहीं लेती हैं, तो वह सबसे अधिकGrand Slam जीत फेडरर के रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ सकते है। वह पहले से ही 17 बार विजेता रह चुके है, जबकि फेडरर के पास 20 Grand Slam हैं। इसके अलावा, 37 साल की उम्र में, फेडरर अपनी सेवानिवृत्ति (retirement ) के करीब है। एक तरह से नडाल फेडरर से 4 साल आगे हैं |
असल में, यह देखते हुए कि, वह वर्तमान में चल रहे US Open 2018 में कैसा प्रदर्शन कर रहे है, मैं दृढ़ता से मानती हूं कि वह सेरेना विलियम्स से भी आगे चले जायंगे | सेरेना खुद भी Margaret Court के सबसे अधिक grand slam जीतने वाली महिला के रिकॉर्ड को तोड़ने के लक्ष्य लेकर आगे बढ रही हैं| सेरेना - 37 वर्ष की आयु में, अपनी सेवानिवृत्ति के करीब - 23 Grand Slam खिताब का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। उन्हें Margaret Court की 24 जीत के बराबर आने के लिए एक Grand Slam और उनके रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए दो अतिरिक्त Grand Slam जीतने की आवश्यकता है |
मुझे रोजर फेडरर पसंद है, और मुझे लगता है कि वह सबसे महान टेनिस खिलाड़ी है। निश्चित रूप से, कोई भी इस पर संदेह नहीं कर सकता है। परन्तु नडाल एक अलग स्तर पर है। और दिलचस्प बात यह है कि ऐसा लगता है कि वह हर मैच में सुधार कर रहे है। आपको US Open 2018 के क्वार्टर फाइनल में Dominic Thiem के खिलाफ उनका प्रदर्शन देखना चाहिए था। मैच खुद ही एक रोमांच था, और नडाल का प्रदर्शन पूरी तरह से उत्कृष्ट था।
संक्षेप में, आपके प्रश्न का उत्तर देने के लिए, यह 'क्या जीत सकता है ' का मामला नहीं है क्योंकि यह 'कब जीतने वाला' सवाल है। राफेल नडाल, रोजर फेडरर से आगे निकल जाएंगे और सबसे अधिक Grand Slam जीतने वाले (पुरुष) के रिकॉर्ड धारक बन जाएंगे। बात सिर्फ यह है कि यह कब होगा।
यदि आप US Open 2018 को नहीं देख रहे हैं, तो आप बहुत भयानक गलती कर रहे हैं। हम संभवतः एक नडाल बनाम जोकोविच मैच को देखने वाले हैं, और यदि आप टेनिस पसंद नहीं करते हैं, तो भी आप निश्चित रूप से इस मैच को छोड़ने की भूलनहीं कर सकते!
Translated from English by Team Letsdiskuss