Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Apr 22, 2023health-beauty

मुझसे meditation नहीं होता, क्या उपाय है ? जिससे मेरा मन इसमें लगने लगे ?

3 Answers
4

A
@anilyogacharya9289Jul 16, 2018

आपका सवाल बहुत ही उत्तम हैं, क्योकिं बहुत से लोग हैं, जिनसे meditation नहीं होता हैं | परन्तु जहां समस्या होती हैं, वहाँ सुझाव भी अवश्य होता हैं |


चलिए अबआते हैं, आपके सवाल पर "आपका सवाल हैं, कि आप से meditation नहीं होता ? "

अगर आपसे meditation नहीं होता, तो ये कोई बड़ी बात नहीं और न कोई समस्या हैं, क्योंकि बहुत से लोगों से meditation नहीं होता हैं | समस्या ये हैं, कि आपसे meditation क्यों नहीं होता ? जब तक हम इस क्यों के कारण को नहीं जानेंगे, तब तक हम किसी भी काम को करने में सफल नहीं हो सकते | चाहे वो meditation हो या कोई भी काम, क्योकिं किसी भी काम को करने के लिए धैर्य,और थोड़ी मेहनत की जरूरत होती हैं |

पहले आपको बताते हैं "Meditation " का अर्थ "योग" में क्या होता हैं ?

योग में "जाग्रत निद्रा" अर्थात जब सोते हुए भी जागे हुए होते हैं, या "योग निद्रा" को "Meditation " कहा जाता हैं | जब हम अपने विचारों की सूचि में से घिरे होते हैं, तो हमसे ध्यान नहीं लगता | इसलिए meditation के लिए ये जरुरी हैं, कि आप सभी विचारों को अपने आपसे दूर करें | अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप सही तरीके से अपना ध्यान लगाते हैं, और आपका सही तरह से ध्यान लगाना ही "Meditation " कहलाता हैं |

उदाहरण के तौर पर - अगर आप किसी बच्चे से ये सवाल करते हैं, कि मुझसे दौड़ा नहीं जाता, तो वो बच्चा आपको ये जवाब देगा, कि धीरे-धीरे दौड़ों फिर आदत हो जाएगी | वैसे ही जब बच्चा हमसे कहता हैं, कि मुझे कोई विषय समझ नहीं आता, तो आप उसको भी यही कहते हैं, कि अभ्यास करों तो जरूर समझ आएगा | किसी भी काम में मन लगाने के लिए सबसे जरुरी अभ्यास होता हैं | अगर आप सही और लगातार अभ्यास करते हैं, तो ये मानव जीवन में सफलता के द्वार खोल देती हैं |

"कहते हैं न, जिस घास वाले रास्ते से आप हर रोज निकलते हैं, एक निश्चित समय बाद वो घास भी रास्ता छोड़ देता हैं | बस उसी प्रकार हर रोज धीरे-धीरे अभ्यास करो आपका ध्यान meditation में खुद ही लगेगा "

Article image

0
2
avatar
@krishnapatel8792Apr 21, 2023

आपका सवाल है कि मुझसे मेडिटेशन नहीं होता मैं ऐसा क्या करूं कि मेरा मन मेडिटेशन करने में लगने लगे। तो चलिए हम आपको इसके लिए कुछ सुझाव देते हैं दोस्तों मेडिटेशन में मन नहीं लगता इसका मतलब यह नहीं है कि आपके अंदर कोई बीमारी है इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं है लेकिन हां यदि आप धीरे-धीरे करके रोजाना प्रयास करेंगे तो शायद आपका मन मेडिटेशन करने में लग जाएगा क्योंकि किसी भी चीज को सीखने के लिए थोड़ी वक्त तो लगता है हम किसी भी चीज को एकदम से थोड़ी ना सीख लेते हैं इसलिए मेडिटेशन करने के लिए धीरे-धीरे अभ्यास करें।

Article image

0
1
V
@vandnadahiya7717Apr 22, 2023

दोस्तों यदि आपको मैडिटेशन नहीं होता है तों हम आपको इस पोस्ट में कुछ उपाय बताएंगे जिसे आपका मन काम में लगने लगेगा। अपने मन को किसी भी कम में लगाने के लिये मन का शांत रहना बहुत जरूरी है यदि आप मैडिटेशन नहीं कर पा रहे है तों आप मैडिटेशन करने के लिये योगा कर सकते है क्योंकि योगा करने से मन शांत रहता है। आप अपना मन पसंद खेल भी खेल सकते है क्योंकि खेल खेलने से मन तरोताज़ा हो जाता है। और यदि मन तरोताज़ा होता है तों आप किसी भी काम को बड़ी आसानी से कर सकते है।

Article image

0
1