मेरी राशि मीन है, क्या आप बता सकते हैं मेरे लिए 2019 कैसा रहेगा ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Rahul Mehra

System Analyst (Wipro) | पोस्ट किया | ज्योतिष


मेरी राशि मीन है, क्या आप बता सकते हैं मेरे लिए 2019 कैसा रहेगा ?


0
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | पोस्ट किया


साल 2019 सभी के जीवन में कई सारे बदलाव लेकर आया है | आज आप जानना चाहते हैं, में राशि के बारें में | आपको आज मीन राशि के बारें में बताते हैं |


मीन राशि :-
मीन राशि का राशिफल 2019 में यह बताता है, कि आपका भाग्यबल कम हो सकता है | जैसा कि आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति हैं, जो कि सबसे बड़ा और सबसे तेज होता है | आपके भाग्य का निर्धारण सिर्फ उसके स्थान पर निर्भर करेगा | अगर इस वर्ष आपका स्वामी ग्रह बृहस्पति आपके भग्य स्थान पर विराजमान होता है, तो यह आपका भाग्य उदय करने का योग बनाएगा | वहीं दूसरी ओर बृहस्पति के साथ बुध ग्रह आपके साथ-साथ आपके सहयोगियों का भाग्य भी बनाएगा | आइये जानते हैं, कौन से क्षेत्र में आपका भाग्य आपका अधिक साथ देता है |

करियर क्षेत्र :-
देखा जाए तो आपके करियर के क्षेत्र में यह साल आपका साथ दे सकता है | 2019 आपके करियर को काफी अच्छा रख सकता है | मीन राशि वालों की जॉब पर भी अच्छा असर हो सकता है, और इनके प्रमोशन के योग बन रहे हैं | जिनका व्यापार है, उन्हें भी लाभ मिलने की सम्भावना है |

आर्थिक क्षेत्र :-
इस साल थोड़ा आर्थिक मामले में काफी उतार चढ़ाव आने की सम्भावना है | इस वर्ष मीनराशि वालों की आमदनी तो बढ़ेगी परन्तु खर्चे भी उतने ही बढ़ेंगे जिस कारण कई बार आपको धन संबंधि परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | संभलकर खर्च करें जिससे आपको आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े |

विद्यार्थी क्षेत्र :-
यह साल मीन राशि वाले विद्यार्थियों के सामने एक नए साल की नई उम्मीद के साथ आएगा | इस साल मीन राशि वाले बिना किसी कठिनाई के पढ़ाई पर ध्यान दे सकते हैं | इस वर्ष मीन राशि वाले विद्यार्थियों के द्वारा की गई मेहनत उन्हें सफल बनाएगी |

सामाजिक क्षेत्र :-
मीन राशि वाले जो लोग अभी तक अकेले है, उन्हें इस वर्ष उनका जीवन साथ मिलने के योग बन रहे हैं | मीन राशि वालों के के लिए सामाजिक क्षेत्र मिला-जुला रहेगा | जिनका विवाह हो चूका है, उनका जीवन सामान्य रहेगा |


Letsdiskuss (Courtesy : Times Now Hindi )


0
0

');