B
Brijesh Mishra· 8 साल पहले
लेखक

प्रदूषण की परेशानी से बचने के क्या उपाय है ?

7
1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/22/22

प्रदूषण जैसी बीमारी से बचने के उपाय प्रदूषण एक ऐसी बीमारी बन गई है जो हर जगह सांस लेना मुश्किल पड़ रहा है इसीलिए प्रदूषण जैसी बीमारी से बचने के लिए हमें अपने घर के आस-पास पेड़ पौधे अधिक से अधिक लगाना चाहिए और घर के सामने सड़क को गिला करके रखना चाहिए ताकि धूल दूषित होकर हवा में न उड़े और अपने आसपास के इलाकों को साफ सुथरा रखना चाहिए।लेख की तस्वीर

प्रदूषण जैसी समस्या से बचने के लिए हमने दिनचर्या व्यायाम का उपयोग करना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रह सकें.।

Aanchal Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/22/22

प्रदूषण से बचने के लिए हमे पेड़ -पौधे लगाना चाहिए, क्योंकि आज कल बहुत कारणों से प्रदूषण बढ़ रहा है। जैसे कि यातायात वाहनों से उत्पन्न होने वाला धुआँ जो वायु मे जाकर वायु कों पूरी तरह से प्रदूषित कर रहा है यदि हम समय रहते यातायात वाहनों जो अधिक मात्रा मे धुआँ फैलाने वाले वाहनों पर हमें नियंत्रित करना होगा क्योंकि इन्ही के कारण प्रदूषण फ़ैल रहा है, जिसके कारण मनुष्य कों शुद्ध ऑक्सीजन भी प्राप्त नहीं हो पा रही है और सभी जीव जंतुओ का जीवन संकट मे है।लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/21/22
प्रदूषण से बचाव के उपाय : प्रदूषण हमारे आसपास के गंदे वातावरण के कारण फैलता है जो लोगों को दूषित करता है. जैसे कि आप सभी जानते हैं कि प्रदूषण कई तरीके से फैलता है जैसे जल,वायु,मृदा, ध्वनि आदि।
- हमें प्रदूषण से बचने के लिए अपने आसपास के इलाके को साफ-सुथरा रखना चाहिए. जब भी आप बाहर जाएं तो प्रदूषण से बचने के लिए अपने मुंह पर मास्क लगाएं.
हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए.
हमें अपने जल को शुद्ध रखना चाहिए। ताकि हम स्वच्छ जल का उपयोग कर सकें और लोगों को बीमार होने से बचा सके.
अधिक से अधिक हमें अपने आसपास के इलाकों पर पेड़ लगाने चाहिए। ताकि हमारा वातावरण शुद्ध रहे.लेख की तस्वीर
preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/21/22

प्रदूषण की समस्या आज एक ऐसी समस्या बन गई है जिसकी वजह से सांस लेना भी कठिन होते जा रहा है तथा इसकी वजह से हमें कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है आज हम आपको प्रदूषण की समस्या से बचने के लिए कुछ उपाय बताएंगे।

प्रदूषण की समस्या से बचने के लिए आपको अपने दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना होगा क्योंकि व्यायाम करने से हमारे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। और हम बीमार होने से बच सकते हैं।

दूसरा उपाय है तिल का तेल जी हां दोस्तों तिल का तेल हमें प्रदूषण की समस्या से बचाने में मदद करेगा इसके लिए आपको एक चम्मच तिल का तेल अपने मुंह के अंदर 15 मिनट के लिए भी रखना है तथा इसके बाद तेल को बाहर उगल देना है ऐसा आपको रोजाना करना है। इससे आपके अंदर जो भी धूल मिट्टी होगी वह तेल के साथ बाहर निकल जाएगी।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
जवाब दिया गया12/15/18

मेरी राय में, ओवर-द-काउंटर दवाएं सबसे अच्छा और संभव समाधान हैं। यह समाधान वास्तव में डॉक्टर से मिलने से पैसा और समय बचने में मदद करता है, और इससे रहत भी बहुत जल्दी मिल जाती है |

यह बहुत महत्वपूर्ण है, कि आप इंटरनेट पर दवा के नामों की तलाश करना चाहते हैं या अपने साथियों से सलाह लेना चाहते हैं। आपको एक प्रसिद्ध दवा आउटलेट जाना चाहिए जो घरों के योग्य और अनुभवी फार्मासिस्ट हैं। ये पेशेवर आपको अपने मूलभूत लक्षणों के आधार पर सही दवा प्रदान करने की मूल बातें के साथ सशस्त्र हैं।
इसके अलावा, कहने की जरूरत नहीं है, कई घरेलू उपचार मौजूद हैं जो किसी की अलग-अलग स्थिति के आधार पर सहायता के लिए हो सकते हैं। आपघर पर हीअपने ठंड का प्रभावी ढंग से इलाज करने के लिए उन घरेलू उपचारों का प्रयोग कर सकते हैं, जो की नीचे दिए गए हैं :-
- अधिक पानी पिए :-
अगर आप अपने जीवन में पूरी तरह स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे जरुरी है, आप जितना अधिक हो सकें पानी पिएं | जब आप बीमार होते हैं तो अपने आप को हाइड्रेटेड रखना भूलना आसान होता है। यही कारण है कि आपको इसे हर घंटे पानी पीने के लिए खुद को याद दिलाने के लिए एक बिंदु बनाना चाहिए। हाइड्रेटेड रहना बहुत (बहुत) महत्वपूर्ण है। जितना अधिक हो सकें पानी पिएं | गरम पानी का सेवन भी आपके स्वास्थ को बेहतर बनाता है |
- नमक पानी का गरारा :-
बस एक गिलास पानी उबालें, इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और फिर इसे थोड़ी देर तक ठंडा कर दें उतना ठंडा जितना आप मुँह में डालकर कुल्ला कर सकते हैं | गर्म पानी और भाप आपके गले को गीला कर देगा और तत्काल राहत प्रदान करेगा। ध्यान दें, पानी इतना गरम न हो की आपको जीभ जल जाएं |
- अदरक की चाय :-
anti-toxins पदार्थ युक्त, अदरक का उपयोग ठंड और खांसी के इलाज के लिए किया जाता है। आप अदरक के कुछ स्लाइसों को काट सकते हैं और मुँह में डालकर उसको चबा सकते हैं। यह खाने में बेशक स्वादिष्ट नहीं है, परन्तु यह स्वस्थ के लिए बहुत ही उपयोगी होता है | सर्दी जुखाम में एक दिन में कम से कम दो बार अदरक की चाय पीएं |
- गरम पानी से नहाएं :-
सर्दी में आप नहाने के लिए गरम पानी का प्रयोग करें | जब आप बीमार होते हैं, तो स्नान करना थोड़ा सही नहीं लगता | बीमारी में नहाना कई बार आपके लिए हानिकारक हो सकता है | फिर भी अगर आप नहाना चाहते हैं तो आप पानी गरम पानी से नहा सकते हैं | आप गरम पानी की भाप भी ले सकते हैं, जिससे आपके नाम और आपका गला ठीक होता हैं, और गरम पानी की भाप आपके नाक के राश्ते अंदर जाकर आपकी मांसपेशियों को आराम देती है |
सर्दी जुखाम को दूर करने के उपाय :-
(i) धूम्रपान छोड़ो, इससे यह संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
(ii) प्रतिदिन नहाएं इससे आप स्वच्छ जीवन जीते हैं।
(iii) अपने हाथों को हमेशा साफ़ रखें |
(iv) अपने सोने के तरीके को बदलें और कम से कम 7 घंटे जरूर सोएं |
(v) अपने कमरे, और पूरे घर को साफ़ रखें |
(vi) जब भी आप सड़क पर चल रहें हो, तो आप मास्क का प्रयोग करें |
(vii) बीमार लोगों से दूरी रखें।
Letsdiskuss
S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/05/18

लोग अपनी ज़िंदगी में कितना व्यस्त है, यह इस बात से समझ आता है, कि लोग प्रदूषण से परेशान है, सांस नहीं ली जा रही है, आँखों में प्रॉब्लम महसूस कर रहें है, और सबसे बड़ी बात लोगों को दिल की बीमारी अधिक हो रही है | ये सब कुछ मंजूर है, लोगों को परन्तु अपना ख्याल रखना मंजूर नहीं है |


अब यही देख लीजिये दिवाली आ रही है, वैसे ही प्रदुषण कम नहीं है पर फिर भी लोग पटाखे बिना दिवाली नहीं मन सकते | बीमारियां मंजूर है, पर बीमारी में रोकथाम के लिए वक़्त नहीं है किसी के पास | प्रदुषण से बचने के लिए कुछ उपाय है, जिनको आप अपने दैनिक जीवन में शामिल कर सकते हैं |


- बादाम का तेल :-
प्रदुषण का जो भी असर हमारे शरीर पर होता है, वो हमारी नाक से होता है | क्योकि नाक हमारे शरीर का ऐसा हिस्सा है, जिसकी सहायता से हम सांस लेते हैं | वायु में अच्छा और बुरा असर जो भी हो वो हमारी नाक के साथ ही अंदर जाता है | आप हर रोज सुबह 1 - 1 बूंद बादाम का तेल अपनी नाक पर डालें | इससे आपकी नाक के अंदर गए प्रदुषण के कणों को साफ़ करता है |


- तिल का तेल :-
आप तिल के तेल का प्रयोग हर रोज करें | हर रोज 1 चम्मच तिल का तेल मुँह के अंदर रखें और 15 मिनिट बाद उसको बाहर कर दें | इसकी सहायता से आपके शरीर में जाने वाले वैक्टीरिया ख़त्म होते हैं |


- व्यायाम :-
अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करें | कपाल भर्ती और आलम-विलोम जैसे व्यायाम हर रोज सुबह करें | उसके बाद अपने आहार पर विशेष ध्यान दें |


कुछ बातों को अपने जीवन में शामिल करें तो आप प्रदूषण से अपने आपको बचा सकते हैं |

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3