Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
P
Apr 28, 2026news-current-topics

अमेरिका में 15 लाख कोरोना वायरस के मरीज होने के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को गर्व है

1 Answers
React

P
@praveshchauhan8494Apr 28, 2026
प्रवेश रवि चौहान:आज पूरी दुनिया वायरस के चपेट में बुरी तरह से ग्रस्त है दुनिया के सभी देशों में कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है कोई भी देश कोरोनावायरस से अछूता नहीं रहा है सबसे खराब स्थिति बात करें तो अमेरिका 15 लाख क्रोना मरीजों के साथ शीर्ष पर हैं.और सबसे मूर्खता की बात करें तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह बात गर्व की लगती है कि अमेरिका में 15 लाख केरोना मरीज हैं उन्हें लगता है कि यह अमेरिका के लिए बहुत गर्व की बात है.यही बात अगर सनकी किम जोंग करते तो कुछ समझ में भी आता मगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से यह उम्मीद नहीं थी कि वह सनकी किम जोंग की तरह कुछ भी अनाप-शनाप बोल देंगे.
 
अमरीका में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद, सोमवार को पहली बार राष्ट्रपति ट्रंप ने कैबिनेट की बैठक की.
 
इस बैठक के बाद हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने एक रिपोर्टर से कहा, “वैसे जब आप कहते हैं कि अमरीका कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में सबसे आगे चल रहा है तो मेरे ज़ेहन में एक ही बात आती है, वो ये कि हमारे यहाँ बाक़ियों की तुलना में ज़्यादा टेस्ट किया जा रहा है.
 
उन्होंने कहा, “इसलिए जब बात आती है कि हमारे यहाँ सबसे ज़्यादा मामले हैं, तो मैं इसे बुरी चीज़ के रूप में नहीं देखता, बल्कि मैं इसे निश्चित रूप से एक सम्मान के रूप में देखता हूँ, क्योंकि यह अच्छी बात है, हमारा टेस्टिंग प्रोटोकॉल ज़्यादा बेहतर है.
 
ऐसा कहने का क्या कारण :-
 
मेरी नज़र में यह ‘बैज ऑफ़ ऑनर’ है. वाक़ई, एक ‘बैज ऑफ़ ऑनर’. यह टेस्टिंग और उन सभी कार्यों के लिए एक महान श्रद्धांजलि है जो बहुत सारे अमरीकी पेशेवरों ने किए हैं.
 
अमरीका की केंद्रीय एजेंसी, सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल के अनुसार अमरीका में मंगलवार तक एक करोड़ 26 लाख से ज़्यादा लोगों के कोविड-19 टेस्ट किए जा चुके हैं.विपक्षी डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी ने राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान की कड़ी आलोचना की है.
0
React