S
Updated on Mar 28, 2019entertainment

सलमान खान कौन सी फिल्म का रीमेक करने वाले है ?

3
2 Answers

Updated on Mar 28, 2019

बॉलीवुड में सलमान खान का नाम और काम सुर्खियां न बटोरें ऐसा तो हो ही नहीं सकता है, हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सलमान खान ने अपनी फिल्मों से जुड़े कई सारे खुलासे किये है जिससे उनके सभी फैंस उनसे बहुत खुश है की साल 2019 में उनकी इतनी सारी फिल्में आने वाली है |


Article image

(courtesy-independent)


जी हाँ हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्म " भारत " की शूटिंग ख़त्म कर ली है और अप्रैल के थर्ड वीक में इस फिल्म के ट्रेलर को लंच किया जायेगा | आपको बता दें कि सलमान खान अब जल्दी ही " दबंग " का पार्ट थ्री " दबंग - 3 " की शूटिंग भी शुरू करने वाले है , साथ हीवह हमें कोरियाई फिल्म ‘‘वेटरेन’’ के हिंदी रीमेक में नज़र आने वाले है और उन्होनें बताया की अभी वह संजय लीला भंसाली की फिल्म " इंशा अल्लाह " की तैयारियों में व्यस्त है |


यह भी पढ़ें - सलमान खान के बारें में कुछ अनसुने तथ्य क्या है



1
Answered on Apr 20, 2019

बॉलीवुड की हालत इतनी ख़राब हो गई है, अब फिल्मों की स्टोरी और सांग के लिए लिरिक्स सब खत्म हो गए हैं इसलिए बॉलीवुड अब सभी सांग को अलग म्यूजिक के साथ वापस ला रहा है और सभी स्टोरी का रीमेक कर के बनी फिल्मों को दोबारा बना रहा है | इसके सिर्फ 2 कारण हैं , एक तो यह की अब फिल्मों की स्टोरी खत्म हो गई है और दूसरा ये की बॉलीवुड के पास बहुत पैसा है बर्बाद करने के लिए |


हाँ बॉलीवुड में फिल्में ख़त्म हो गई है तो अब करने को सिर्फ रीमेक ही बचा है इसलिए वही किया जाएगा | वैसे सलमान खान रीमेक फिल्म में ही अच्छा किरदार निभाते हैं | चलिए जो भी हो उन्हें उनकी फिल्म के और उनकी आने वाली रीमेक के लिए बहुत-बहुत शुभकामना |


Article image


2