R
Royan Collins· 7 years ago
Author

तनाव कम करने के लिए हम क्या-क्या कर सकते हैं?

2
2.7K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on07/30/23


आपक़ो किसी चीज क़ो लेकर तनाव है तो तनाव क़ो कम करने के लिए मोटिवेशन किताबें पढ़ सकते है या फिर मोटिवेशन वीडियो मोबाइल मे देखकर आपने मन क़ो शांत कर सकते है।इसके अलावा तनाव क़ो कम करने के लिए योगा कर सकते है इससे आपका दिमाग शांत होगा, तथा तनाव क़ो कम करने के लिए आप सिनेमाहाल मे जाकर अपनी पसंद की कोई फ़िल्म देखने के लिए जा सकते है, जिससे आपका मूड अच्छा होगा,और आप अच्छा महसूस करेंगे।Article image

M
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on12/12/22

व्यक्ति को तनाव से दूर रहने के लिए हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए और रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए । उसे अपने दिमाग के तनाव को दूर करने के लिए बाहर घूमने जाना चाहिए। क्योंकि व्यक्ति बाहर घूमने से अपने परेशानियों को भूल जाता है। तनाव दूर करने के लिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। मानसिक तनाव करने के लिए केला बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि इसमें

पोटैशियम, मैग्निशियम, आयरन न्यूट्रिऐंट्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने मैं सहायक होते हैं। Article image
preeti  patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on07/08/22

तनाव को कम करने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं जो भी यहां पर मैं बताने जा रही हूं।

पर्याप्त मात्रा में नींद लेना :-

मैं आपको बता दूं कि यदि आप रात के समय पर्याप्त नींद नहीं देते हैं तो आपको सुबह थकान महसूस होगा, चिड़चिड़ापन आएगा, इसलिए भी आप थकान को दूर करना चाहते हैं तो पर्याप्त मात्रा में नींद अवश्य ले।

खुद को पोषित करें :-

अपने खानपान के तरीके को सुधारें, यानी कि जब भी आप खाना खाए तो धीरे-धीरे खाएं उसे चबा चबाकर खाएं ताकि आपको खाने का पूरा पोषण मिल सके। वॉक करें, और थोड़ा सा नींद ले इन तरीकों को अपनाकर आप तनाव से मुक्त हो सकते हैं।Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on11/29/18

तनाव मानव जीवन का सबसे बुरा वक़्त | वर्तमान समय में लोग इतना तनाव ग्रस्त है, जिसकी कोई सीमा नहीं है | आज कल लोग जितना अपने काम में व्यस्त हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग तनाव में है | आज कल के समय में तनाव मानव जीवन का एक अहम् हिस्सा बन गया है | हम सोचते तो बहुत हैं, अपने बारें में परन्तु हम तनाव को क करने के लिए क्या करते हैं ? कुछ नहीं क्योकि आज के समय में हमारे पास इतना वक़्त नहीं है |

तनाव को कम करने के लिए हम कुछ उपाय कर सकते हैं :-
- समय निर्धारण :-
अक्सर हमें किसी काम को लेकर तनाव इसलिए होता है, क्योकि हमारा काम समय पर नहीं होता | जब आपका कोई काम समय पर ना हो इसके लिए मुझे नहीं लगता किसी भी प्रकार से तनाव में रहना सही है | अगर आप अपनी जीवन में काम को लेकर तनाव कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप अपने काम के समय को निर्धारित करें | आपका समय निर्धारित होगा तो आप अपने काम को सही तरीके से और समय पर कर सकेंगे |
Article image
- व्यायाम :-
आपके तनाव को दूर करने के लिए सबसे जरुरी है, आप अपने आपको थोड़ा सा समय दें ताकि आप थोड़ा व्यायाम कर सकें | मानव जीवन में व्यायाम तनाव से मुक्त होने का सबसे अच्छा और बेहतर तरीका है | इसके लिए आप थोड़ा सा समय निकालें और हर रोज व्यायाम करें |
- पौष्टिक आहार :-
तनाव सिर्फ मानसिक तौर पर नहीं बल्कि शारारिक तौर पर होता है | जब इंसान अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं देता और सिर्फ काम के पीछे भागता रहता हैं, तो समय पर भोजन न करना उन्हें अंदर से कमजोर बनाता है | जब इंसान शारारिक रूप से कमजोर होगा तो स्वाभाविक सी बात है उसमें चिचिड़ापन आएगा और यह तनाव का सबसे बड़ा कारण बनेगा |
- समय पर सोना :-
तनाव का एक महत्वपूर्ण कारण है, इंसान का नींद पूरी न लेना | इंसान किसी भी तरह से चिढ़-चिढ़ करें उसको तनाव हो ही जाता है | नींद पूरी न हो तो परेशानी होती है | साधरणतः हर इंसान को 8 घंटे की नींद लेना जरुरी होता है | समय पर सोना समय पर जागना यह आदत तनाव को बढ़ने से रोकने का काम करती है |

S
View Profile
2