सच में आम की चटनी देखते ही मेरे मुंह में तो पानी आ जाता है। क्योंकि इसका खट्टा मीठा स्वाद इतना लजीज होता है कि इसे देखते ही मुंह से लार टपकने लगती है। दोस्तों यदि आप भी आम की चटनी बनाना चाहते हैं और आपको इसकी विधि मालूम नहीं है तो आज हम आपकी मदद करेंगे की आम की चटनी को आप घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं। आम की चटनी बनाना बेहद ही आसान होता है और बहुत जल्द बनाकर तैयार हो जाती है।
यहां पर मैं आपको बताऊंगी कि आम की चटनी बनाने के लिए आपको क्या करना होगा:-
दोस्तों आम की चटनी बनाने के लिए आम का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि आम नहीं होंगे तो हम चटनी नहीं बना सकते हैं इसलिए सबसे पहले आपको आम तोड़ कर लाना है, और जब आप आम तोड़कर ले आएंगे तो आम को अच्छे से पानी से धो लेना है फिर उसे छील लेना है, इसके बाद आम को चाकू की सहायता से टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद आम की चटनी बनाने के लिए आपको काली मिर्च, तेजपत्ता हींग और लॉन्ग को एक साथ मिक्स कर लेना है। और फिर मिक्सी की सहायता से आम को अच्छे तरीके से पीस लेना है। यदि आप आम की चटनी को मीठा करना चाहते हैं तो उसमें थोड़ी सी चीनी मिल लें तो उसका स्वाद थोड़ा मीठा हो जाएगा। दोस्तों इस तरह से आम की चटनी बनाकर तैयार हो जाती है। जब आपकी आम की चटनी बनाकर तैयार हो जाए तो आप उसे एक डिब्बे में स्टोर करके फ्रिज में रख सकते हैं ताकि कुछ दिनों तक आप उसको का सके।
चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि आम की चटनी खाने के क्या फायदे हैं:-
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि आम में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। और मैं आपको बता दूं कि विटामिन सी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए यदि आप कच्चे आम की चटनी का सेवन करते हैं तो आपको फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। आम की चटनी में आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है इसलिए इसको खाने से शरीर की खून की कमी को दूर किया जा सकता है।


