Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Ram kumar

Technical executive - Intarvo technologies | पोस्ट किया |


नेपाल की संस्कृति के बारें में बताएं?


6
0




Delhi Press | पोस्ट किया


नेपाल जाने के लिए किसी प्रकार का कोई वीजा या पासपोर्ट नहीं लगता आप नेपाल आराम से जा सकते हैं | नेपाल बहुत ही खूबसूरत जगह है और यहां की संस्कृति देखने लायक और सीखने लायक है | आज आपको नेपाल के बारें में कुछ खास बातें बताते हैं |



1. नेपाल की सबसे महत्वपूर्ण बात की यह कभी गुलाम नहीं रहा | जहां पूरा भारत अंग्रेज़ों का गुलाम था वहाँ नेपाल किसी की सरपरस्ती में नहीं था |

2. नेपाल की दूसरी महत्वपूर्ण बात कि हिमालय का अधिकांश हिस्सा नेपाल के अंतर्गत आता है | हम जब भी हिमालय देखते हैं तो यही सोचते हैं कि हिमालय भारत का ही हिस्सा है, परन्तु नहीं , हिमालय का अधिक हिस्सा नेपाल में आता है |

3. गांजा जो की एक अपराध के क्षेत्र में माना जाता है, नेपाल में इसको अवैध नहीं माना जाता ,यहां सड़क पर चलते हुए आप गांजे की खेती देख सकते हैं |

4. नेपाल में महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था | नेपाल के कपिलवस्तु के निकट लुम्बिनी नामक स्थान में महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ |

5. इस बात से आपको हैरानी होगी कि नेपाल में कभी दंगे नहीं हुए हैं , जबकि यहां कई संख्या में जातीय समूह और भाषाओं के लोग रहते हैं | किसी प्रकार का कोई रक्तपात नहीं हुआ | यह सुख का एक अनुभव है कि यहां कभी दंगे नहीं हुए है |

6. नेपाल के गोरखा बेहतरीन लड़ाके सैनिक होते हैं, और भारत के पास भी गोरखा रेजीमेंट है |

Letsdiskuss(Courtesy : Lonely Planet )



4
0

');