Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R

Ram kumar

Oct 12, 2018sports

-विराट कोहली की बराबरी करनी है तो जो रूट को कप्तानी छोड़नी होगी- ऐसा किसने कहा ?

1 Answers
React

@ramjitakediya9373Oct 12, 2018

भारतीय कप्तान विराट कोहली विश्व के सर्वश्रेठ कप्तानों में से हैं, इसमें कोई दोहराये नहीं है | हालांकि BCCI ने एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा को दिया, फिर भी विराट कोहली के हुनर और काबिलियत पर किसी को कोई आशंका नहीं है | इंग्लैंड के कप्तान 'जो रुट' भी एक अच्छे खिलाड़ी है जो कप्तान और खिलाड़ी, दोनों ही भूमिकाओं को ठीक प्रकार से निभा रहे हैं |


joe-root-virat-kohli-letsdiskuss
'जो रुट यदि कोहली बनना चाहते हैं तो उन्हें कप्तानी छोड़नी होगी,' यह कथन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न ने कहा | उनके अनुसार जो रुट तभी विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी बन सकते हैं, जब वह कप्तानी छोड़ देंगे | शेन वार्न के ऐसा कहने के पीछे तात्पर्य यह था कि जो रुट अभी अच्छे खिलाड़ी हैं परन्तु वह विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को पीछे करने की क्षमता नहीं रखते क्यूंकि उसके लिए उन्हें अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, और ऐसा तभी होगा जब उनके सर से कप्तानी का बोझ उतर जायगा | कप्तानी करना कोई छोटा काम नहीं है, अपने खेल से अधिक पूरी टीम के खेल को देखना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है जो खिलाड़ी के अपने खुदके प्रदर्शन पर प्रभाव डालती है |

शेन वार्न ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि जोश बटलर जो रुट के मुकाबले एक अच्छे कप्तान साबित होंगे क्यूंकि उनमे कप्तानी करने की प्रतिभा नज़र आती है |

0
React