Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Nov 9, 2023health-beauty

ऎलोवीरा का सिर्फ फायदे ही देखते है हम सभी,क्या इसका कोई नुक्सान भी है ?

8 Answers
15

S
@sanyachopra2314Apr 21, 2018
एलोवेरा के फायदे तो सभी जानते है | पर आप उसके नुक्सान जानना चाहते है | वैसे तो एलोवेरा को किसी परिचय की जरूरत नहीं है | अपने इतने सारे गुणों के चलते ये सुंदरता और स्वास्थ दोनों में अपना सिक्का जमा रखा है । आप स्वस्थ्य शरीर के लिए एलोवेरा जूस पी सकते हैं और खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाने के लिए एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। ये आपके बालों पर भी चमत्कारिक असर दिखाता है।
इसके कई लाभ है ,पर आप इसके नुक्सान जानना चाहते है | वैसे कहा जाता है कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा प्रयोग में लाए जाए तो वो नुक्सान ही करती है | हम आपको बताते है इसके नुकसान क्या है :-
Article image
- एलो लेटेक्स, जो एलोवेरा की पत्ती का हिस्सा होता है, ये जरुरी नहीं के आपको सूट ही करे ये आपको सूट नहीं भी कर सकता है। इससे गैस्ट्रोइनटेस्टाइनल प्रॉब्लम्स, पेट दर्द, अल्सर, इंटेस्टाइन में रुकावट और अपेंडिसाइटिस हो सकता है। ज्यादा मात्रा में पीने पर यह खतरनाक साबित हो सकता है।
- एलोवेरा जूस पीने से आपके ब्लड शुगर डाउन हो सकता है। और अगर आप डायबेटिक हैं तो इससे बड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से बात कर लें।
- प्रेगनेंट और फीडिंग करवाने वाली माँ को तो एलोवेरा से सख्त तौर पर दूर रहना चाहिए। इससे प्रेगनेंट महिलाओं में यूटेराइन कॉन्ट्रैक्शन हो सकता है। इससे बच्चों में बर्थ डिफेक्ट्स और यहां तक मिसकैरिज तक हो सकता है।
3
44
@hinakhana2310Apr 25, 2018
आप एलोवेरा को किसी भी रूप में इस्तेमाल करे ,यह आपकी स्किन, बाल और पूरी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप एलोवेरा को चेहरे पर कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप संतुलित मात्रा में एलोवेरा का जूस पीते है तो ये आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।
जितने फायदे उतने ही नुक्सान भी है ,कहते है न कोई चीज जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हो तो वो नुक्सान करती ही है चाहे वो कुछ भी हो | इसका एक नुकसान में आपको बताती हूँ -
Article image
एलोवेरा जूस पीने से किसी को एलर्जिक रिएक्शंस भी हो सकता है जैसे- स्किन रैशेज, स्किन पर खुजली, सांस लेने में दिक्कत, हीव्स, छाती में जकड़न, चेहरे की सूजन, लिप्स, मुंह या गले में इरिटेशन। ये हर किसी को नहीं होता परन्तु इससे किसी किसी को एलर्जी हो सकती है | तो अगर आपको एलोवीरा का किसी भी तरह प्रयोग कर के ऐसी कोई परेशानी होती है तो आप उसका प्रयोग न करे ,ये हानिकारक हो सकता है |
3
12
avatar
@krishnapatel8792Jun 8, 2022

अभी तक तो आप सभी ने एलोवेरा के फायदे के बारे में जाना है एलोवेरा सौंदर्य से लेकर पेट दर्द जैसी बीमारियों को ठीक करने में काफी फायदेमंद होता है लेकिन इसका प्रयोग सही तरीके से ना किया जाए तो यह हमारे लिए हानिकारक भी हो सकता है तो चलिए जानते हैं कि एलोवेरा से कौन-कौन समस्याएं हो सकती हैं। प्रेगनेंसी में एलोवेरा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि प्रेग्नेंसी के समय इसका इस्तेमाल करने से गर्भाशय में संकुचन होने का खतरा बढ़ जाता है जिसके कारण एबॉर्शन या बर्थ डिफेक्ट्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आपको कब्ज या गैस की समस्या हो तो ऐसे में एलोवेरा का प्रयोग नहीं करना चाहिए नहीं तो समस्या और अधिक भी बढ़ सकती है।Article image

3
7
S
@setukushwaha4049Apr 11, 2023

एलोवेरा के कई सारे फायदे होने के साथ -साथ इसके कुछ नुकसान भीहै -

जिन व्यक्तियों क़ो शुगर की बीमारी है,वह ब्लड शुगर कम करने की दवा ले रहे हैं, ऐसे व्यक्तियों क़ो एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि एलोवेरा जूस, ब्लड शुगर की दवा दोनों चीजों का सेवन एक साथ करने से साइड इफेक्ट हो सकते हैं, इससे ब्लड शुगर का स्तर कम या ज्यादा हो सकता है।Article image

3
6
V
@vandnadahiya7717Apr 12, 2023

दोस्तों आपने एलोवेरा के फायदे तो सुने होंगे पर आज इस पोस्ट में हम आपको एलोवेरा के नुकसान बताएंगे -

एलोवेरा में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। पर आपको बता दें कि एलोवेरा का अधिक सेवन करने से नुकसान भी होता है। जो व्यक्ति दिल का मरीज होता है उसे एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए। एलोवेरा स्किन के लिए अच्छा होता है लेकिन अधिक मात्रा में इसका उपयोग करने से स्किन में खुजली और रैशेज हो सकते हैं लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज के लिए एलोवेरा नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Article image

4
7
avatar
@poonampatel5896Nov 5, 2023

दोस्तों चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अभी तक तो आप सभी एलोवेरा के फायदे के बारे में बहुत सुना है, लेकिन आज हम आपको इस लेख में बताते हैं एलोवेरा के नुकसान के बारे में।

  • एलोवेरा के रस को सावधानी से न पिया जाए तो एलर्जी हो सकती है। त्वचा पर दाने या पित्ती, खुजली या सुजी हुई त्वचा, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द और गले में जलन जैसे लक्षण एलोवेरा के सेवन करने की वजह से हो सकते हैं।
  • जो महिलाएं गर्भवती हैं अथवा और स्तनपान कराती है ऐसी महिलाओं को भूलकर भी ऐलोवेरा के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए,इससे गर्भवती महिलाओं के गर्भाशय में संकुचन का खतरा रहता है।और गर्भपात और जन्म दोष हो सकता है।
  • एलोवेरा के रस से शरीर से ज्यादा मात्रा में एड्रेनालाइन उत्पन्न हो सकता है।जो दिल की स्थिति से पीड़ित लोगों के लिए हानिकारक होता है।

Letsdiskuss

3
6
A
@aanyasingh3213Nov 8, 2023

एक और जहां एलोवेरा हमारे लिए फायदेमंद है वहीं दूसरी और इसके नुकसान भी है तो चलिए आज हम आपको एलोवेरा से कौन-कौन से नुकसान होते हैं इसकी जानकारी देते हैं।

मैं आपको बता दूं कि जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं या फिर गर्भवती होती है ऐसी महिलाओं को एलोवेरा के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से महिलाओं में गर्भपात होने की समस्या हो सकती है। हम आपको बता दें कि दिल के मरीजों को एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। एलोवेरा त्वचा के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से स्किन में खुजली, और रेसेस की समस्या हो सकती है इसलिए इसका प्रयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए।इसके अलावा जो व्यक्ति गैस की समस्या से जूझ रहा होता है उसे एलोवेरा के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो इससे समस्या और अधिक बढ़ सकती है। जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे उत्तर को लाइक और कमेंट जरुर करें।

Letsdiskuss

3
6
avatar
@deeptisingh6754Nov 8, 2023

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो हर एक घर में पाया जाता है और आप लोग एलोवेरा के फायदे के बारे में भी जानते होंगे और सुने भी होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा के बहुत से नुकसान भी हैं चलिए आज हम इस पैराग्राफ के माध्यम से आपको एलोवेरा के नुकसान के बारे में बताएंगे।

  • रिसर्च के अनुसार बताया गया है कि अगर आप एलोवेरा का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपकी किडनी भी फेल हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि एलोवेरा का जूस पीने से वह गर्भपात होने का खतरा हो सकता है।
  • एलोवेरा का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो इसमें एत्थाक्विनोन नामक एक पदार्थ पाया जाता है जो डायरिया जैसी समस्या होने का खतरा रहता है
  • अगर आप एलोवेरा का एक ग्राम से ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपको बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसमें मौजूद लेटेस्ट कोलाइटिस , पेट दर्द, कोहनी रोग, आंतों की बाधा, डायवर्टिकुलोसिस,और अल्सर और आदि समस्याओं का भी कारण बन सकता है।

एलोवेरा का सेवन करने से जितना फायदा होता है उतना ही नुकसान भी होता है इसलिए एलोवेरा का सीमित मात्रा मैं सेवन करें।

आप लोगों को मेरी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि आगे और लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। धन्यवाद।

Letsdiskuss

3
6