Updated on Mar 15, 2019entertainment

2018 की वो कौन सी शादियां हैं जो बहुत ही चर्चित रहीं ?

React
1 Answers

Answered on Mar 15, 2019

साल 2018 में कई ऐसी शादियां हुई जो बहुत ही महंगी और बहुत चर्चित रही | आइये जानते हैं किन की शादी साल 2018 में बहुत चर्चित और बहुत महंगी रही |


- सोनम और आनंद आहूजा :-
8 मई 2018 को सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की | सोनम कपूर अपनी शादी के दिन लाल रंग के जोड़े में बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रहीं थी | उनका लेहंगा डिजाइनर अनुराधा वकील ने तैयार किया |

Article image (Courtesy : ShaadiSaga )

- दीपिका और रणवीर :-
14 और 15 नवंबर दीपिका और रणवीर ने इटली में शादी कर ली | खबरों के अनुसार दीपिका का लेहंगा सब्यसाची ने डिजाइन किया | दीपिका की चुनरी बेहद खास थी जिसमें जरदोसी वर्क के साथ सदा सौभाग्यवती भवः लिखा हुआ था, और यह किसी धागे से नहीं बल्कि सोने की तार से लिखा हुआ था |

Article image (Courtesy : timesnownews )

- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस :-
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी कर ली | प्रियंका ने दो रीति-रिवाज़ से शादी की | जिसमें से उनका क्रिश्चन वेडिंग वाला गाउन बहुत चर्चा में था | प्रियंका का गाउन डिजाइनर रॉल्फ-लॉरेन ने डिजाइन किया था और यह 75 फीट लंबा और बहुत ही आकर्षक था |

Article image (Courtesy : financialexpress )

- कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ :-
कपिल शर्मा जिनका नाम ही काफी है | कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी की | इस शादी में कृष्णा, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, आरती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, राजीव ठाकुर और सिंगर ऋचा शर्मा सहित कई लोग शामिल थे |

Article image (Courtesy : dnaindia )


React