J
Jonny Smith· 2 years ago
Author

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन कौन से हैं ?

12
156

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/17/24

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में गर्म कपड़े और हीटर भले ही आपको बाहर से गर्म रखने का काम भली भांति कर रहे हो लेकिन शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए खान-पान का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कड़ाके की सर्दी में न सिर्फ सर्दी खांसी और जुकाम जैसी समस्या पैदा होती है बल्कि इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से और भी बीमारियां होने लग जाती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप सर्दी के मौसम में किस तरह का व्यंजन कर सकते हैं जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम कर सकता है।

यहां पर मैं आपको बताऊंगी की सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए किस तरह का व्यंजन करने से शरीर को गर्माहट मिल सकती है।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए घी का कर सकते हैं सेवन :-

सर्दियों में आपको देसी घी का सेवन जरूर करना चाहिए। घी आपके शरीर को गर्मी और तापमान को संतुलित करने में काफी मदद कर सकता है। क्योंकि घी में आवश्यक फैटी एसिड होता है।

सर्दी के मौसम में करें गुड का सेवन:-

गुड़ में ढेर सारी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। शरीर में गर्मी को बढ़ाने के लिए भारत के कुछ हिस्सों में गुड़ का काफी मात्रा में सेवन किया जाता है। शरीर को गर्म रखने के लिए गुड को मीठे व्यंजनों और कैफीन युक्त पेय में मिलाया जा सकता है।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए तिल का कर सकते हैं सेवन:-

जैसा कि आप सभी तिल का इस्तेमाल चिक्की या अन्य सर्दियों की मिठाइयों में काफी ज्यादा करते है। तिल के बीज आपके शरीर को गर्म करने और सर्दियों के दौरान आपको गम महसूस करने के लिए बेहद अच्छे माने जाते हैं।

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
4