A

Anushka

Updated on Feb 13, 2024news-current-topics

RBI ने Paytm पर क्या रोक लगाई है और क्यों लगाई है ?

8
1 Answers

avatar
Answered on Feb 12, 2024

Paytm एक भारतीय ई- कॉमर्स शॉपिंग कंपनी और डिजिटल पेमेंट ऐप है। जिसकी शुरुआत 2010 मे हुई थी। 

 

इसके फाउंडर विजय शेखर शर्मा है। 

शुरुआती दिनों मे इस ऐप पर किसी का खास ध्यान नही था लेकिन 2016 मे हुए नोटबंदी ने इस ऐप की किस्मत चमका दी । लोगो में डिजिटल पैमेंट का क्रेज बढ़ा। इसी समय सरकार ने यूपीआई सर्विस भी लांच कर दी थी। 2019 तक paytm पर 500 मिलियन भारतीय ग्राहक जुड़ चुके थे। 

फिर विजय ने 2019 मे paytm payments बैंक की शुरुआत की। यह देश मे सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट बैंक मे से एक था। इसके अलावा मार्केट में दो और डिजिटल पेमेंट बैंक फोन पे और गूगल पे है। 

लेकिन 31 जनवरी 2024 को RBI ने paytm payments बैंक मे किसी भी नये तरह के डिपॉजिट पर रोक लगा दी।  ऐसा क्यु हुआ आइये जानते है। 

खबरो के अनुसार RBI के रेगुलेनशन्स का पालन ना करने के कारण paytm payments बैंक पर रोक लगा दी गई। 

RBI द्वारा paytm payments बैंक कों आदेश जारी किया की वह 29 फरवरी 2024 के बाद किसी भी खाते बैक वॉलेट मे राशि जमा करने या फास्टेग, प्रीपेड, क्रेडिड लेनदेन की इजाजद नही देगा। 

29 फरवरी के पहले paytm अपने सभी ग्राहको अपने  खाते की शेष राशि की निकासी कर ले। उनकी शेष राशि बिना किसी प्रतिबंध के लौटा दी जायेगी। 

RBI ने मार्च 2022 मे paytm को नये ग्राहको को जोड़ने से मना किया था लेकिन paytm ने RBI के रेगुलेशन की अवहेलना की और गैर - अनुपालन नियम जारी रखे।

अत: RBI ने बैंकिंग विनियम अधिनियम 1949 की धारा 35ए के तहत paytm payments बैंक के खिलाफ सक्त कार्यवाही करने का कडा फैसला लिया। 

Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा का कहना है की - कंपनी को उम्मीद है की वह लाभप्रदता मे सुधार लायेगी और आगे बढ़ती रहेगी। 

 

 

 

Letsdiskuss

4