Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Jan 25, 2019astrology

धन और व्यवसाय के लिए कौन सी राशि के लिए कैसा है आज का दिन ?

1 Answers
React

@pamditadayaramasharma5207Jan 25, 2019

ज्योतिष शास्त्र हर दिन कुछ न कुछ नया लेकर आता है | हर दिन हमारे ग्रह और नक्षत्र बदलते रहते हैं जिसके चलते हर दिन कुछ नया होता है | आज का दिन धन और व्यवसाय के लिए कैसा है, आइये जानते हैं |


मेष :-
मेष राशि वाले लोग अपने व्यवसाय में विरोधियों का सामना कर सकते हैं | धन की तरफ से आज आपको खर्चा हो सकता है |

वृष :-
इस राशि में धन की स्थिति थोड़ा मुश्किल है , इस राशि वालों को आज अपने वेतन और अपने खर्चों में से एक को सही करना होगा | आज आपके काम में आपको बहुत मेहनत का सामना करना पड़ सकता है |

मिथुन :-
व्यापार में किसी भी प्रकार की जल्द बाज़ी आपको भारी नुक्सान दे सकती है | आज के दिन फ़िज़ूलखर्च अधिक हो सकता है इससे बचें |

कर्क :-
इस राशि वाले आज के दिन थोड़ा संभल कर रहें, कुछ लोग काम में इन्हे परेशान कर सकते हैं | आज के दिन धन की प्राप्त होगी तो जरूर परन्तु अधिक समय के लिए नहीं |

सिंह :-
आज के दिन अपने व्यापार या उसमें होने वाले काम के प्रति आलस्य न करें , इससे व्यवसाय में नुक्सान हो सकता है | धन के लिए आज का दिन कोई खास अच्छा नहीं है |

कन्या :-
आज के दिन व्यापार का कोई भी फैसला न करें यह नुकसान दायक हो सकता है और आज के दिन किसी को पैसा न दें या व्यापार में पैसा न लगाएं | आपका पैसा डूब सकता है |

तुला :-
तुला राशि वालों को आज का दिन बहुत अच्छा है, आज धन की तरफ से भी कुछ अच्छा ही होगा और व्यापार में भी वृद्धि होगी |

वृश्चिक :-
आज काम में मित्रों का सहयोग मिलने के योग है और धन के खर्चे के साथ आपके वहां खरीदने के योग बन रहे हैं |

धनु :-
धनु राशि वालों का आज बहुत अच्छा दिन है , कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी और साथ ही धन लाभ भी होगा |

मकर :-
इस राशि वाले अपने कार्य का विस्तार करें आज का दिन शुभ है और अगर आपने किसी से ऋण लिया है तो आज के दिन ऋण मुक्त होने का योग बन रहा है |

कुंभ :-
कुंभ राशि वालों को आज व्यापार में नई दिशा मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा और धन प्राप्त होने के योग है |

मीन :-
मीन राशि वाले आज के दिन व्यापार की शुरुआत करें न की नौकरी की तलाश करें | आज के दिन आपके द्वारा शुरू किया हुआ व्यापार बहुत लाभ प्रदान करेगा |

Article image (Courtesy : www.jagran.com)

0
1