Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
V
Oct 1, 2022education

एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए क्या गुण होने चाहिए ?

2 Answers
3

R
@ruchikadutta9160Feb 12, 2019

शिक्षक केवल वह व्यक्ति नहीं होता है जो हमे किताबी ज्ञान देता है | एक शिक्षक को भगवान से भी ऊँचा दर्ज़ा दिया गया है, इसलिए समाज के निर्माण में अध्यापक की बहुत अहम भूमिका होती है | एक शिक्षक ही समाज में बदलाव की शुरुआत का कारण बनता है अपने दिए हुए ज्ञान के जरिये वह बच्चो को किताबों के साथ-साथ समानता का पाठ भी पढ़ता है, और सबको प्रेरणा देता है | हर सफल व्यक्ति के पीछे कही न कही एक गुरु का हाथ जरूर होता है | हर व्यक्ति के जीवन में एक शिक्षक बहुत जरुरी होता है क्योंकि वह जीवन में किताबों पाठों के साथ नैतिकता का भी पाठ पढ़ाता है |


Article image (courtesy-oregonlive)


आपको बताते है एक शिक्षक में क्या-क्या गुण होने चाहिए -


- प्रभावशाली वक्ता -
एक शिक्षक को हमेशा प्रभावशाली वक्ता होना चाहिए,क्योंकि एक प्रभावशाली वक्ता किसी के भी जीवन को प्रोत्साहित कर सकता है |

- प्रेरित करने की क्षमता -
एक शिक्षा में हमेशा यह गुण होना चाहिए की वह अपने सामने वाले व्यक्ति को प्रेरित कर सकें |


- अच्छा सलाहकार -
एक शिक्षक को हमेशा अच्छा सलाहकार होना चाहिए |


- पक्षपात ना करें -
एक अच्छा शिक्षक कभी भी अपने छात्रों के साथ पक्षपात नही करता, सबको समान समझता है।


- प्रेरणा देता हो -
अच्छा शिक्षक सिर्फ पढ़ाता ही नही बल्कि अपने छात्रों को प्रेरित भी करता है।


- सही बात समझाने की क्षमता हो -
एक शिक्षक में ख़ास तौर से यह गुण होना चाहिए की वह सही बात सही तरीके से समझाने की क्षमता रखता हो |


0
1
avatar
@krishnapatel8792Oct 1, 2022

आज हम आपको जानकारी देंगे कि एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए कौन-कौन से गुण होने चाहिए। एक शिक्षक होने का मतलब क्या नहीं होता है कि वह केवल हमें किताबी ज्ञान दें. बल्कि एक अच्छे शिक्षक के द्वारा हमें हर एक चीज की जानकारी मिलनी चाहिए। एक अच्छा शिक्षक हमेशा बच्चों के साथ दोस्तों की तरह व्यवहार करना चाहिए। एक अच्छा शिक्षक केवल अपने विषय के बारे में भी जानकारी नहीं देता बल्कि वह हमें समान ज्ञान की भी जानकारी देता है. एक अच्छा शिक्षक हमेशा अपने विद्यार्थियों से आदेशात्मक भाषा में नहीं करता है बल्कि एक अच्छा शिक्षक अपने विद्यार्थियों को विनम्रता पूर्वक निर्देश देता है।Article image

0
1