Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Jun 1, 2022health-beauty

सफर में अगर उल्टी आएं तो क्या करना चाहिए ?

4 Answers
4

P
@poojamishra3572Mar 30, 2019
अक्सर लोगों को यात्रा के दौरान बस में या गाडी मेंउल्टी की समस्यां हो जाती है, जिससे वह अपने सफर को पूरी तरह से एन्जॉय नहीं कर पाते, और कई लोगों की तोतबीयत उल्टी करते करते ही खराब हो जाती है और वह फिर पूरे रास्ते परेशान रहते है |

Article image (courtesy-Arnold Clark)

1- जिन लोगों को सफर में उल्टी आती है वह अपने साथ पका हुआ नींबू जरूर रख लें,जब भी व्यक्ति उल्टी सा महसूस करें नींबू को छीलकर सूंघ लें, ऐसा करने से उल्टी नहीं आएगी |

Article image
(courtesy-naripunjabkesari)

2- जब भी आप सफर में जाये तब लौंग को भूनकर पीस कर अपने पास रख लें और जब भी उल्टी जैसा मन हो तो इसे सिर्फ एक चुटकी मात्रा में चीनी या काले नमक के साथ खाये |

Article image (courtesy-Kitchenette)

3- सफर में जाते वक़्त एक बोतल पानी में नींबू पुदीने का रस , और कला नमक मिला लें और थोड़ा - थोड़ा पीते रहे इससे आपको कभी भी सफर में परेशानी नहीं होगी |


4- कभी भी सफर में जाने से पहले आप एक चमच्च प्याज़ के रस में एक चमच्च अदरक का रस मिला कर पी लें , इस आसान नुस्खें के उपाय से भी आप उल्टी की परेशानी से बच सकते है |

Article image (courtesy-Kitchenette)

5- जब भी आप सफर में हो निरंतर अपनी गाडी या बसमें बैठ कर लौंग को चूसे ऐसा करने से कभी भी उल्टी नहीं आएगी |

Article image (courtesy-Tastemade)

6- नींबू सफर के लिए बहुत कारगर माना जाता है इसलिए जब भी सफर में उल्टी महसूस करें तब आप नींबू के रस में काल नमक मिला कर पी जाये |

1
1
S
@setukushwaha4049May 31, 2022

यदि आप बस या ट्रैन से कही सफर कर रहे होते है और आपको लगे की हमें सफऱ के दौरान उल्टी होंगी तो आप पहले से ही अपने बैग मे एक नीबू,काला नमक,लौग, इलायची, बोतल मे पानी रख ले, तथा तुलसी के कुछ पत्ते भी साथ मे रख लेना चाहिए। ज़ब आपको लगे कि हम अब बस या ट्रैन मे बैठते है और आपका अचानक से जी मचलाने लगे तो आप तुरंत एक गिलास पानी मे नीबू निकालकर काट कर निचोड़ ले और एक चुटकी काला नमक डालकर घोल बना कर पी ले,इसके अलावा आप इलायची, लौंग मुँह डाल ले और चूसते रहे ताकि आपका जी न मचलाये, इसके अलावा आप तुलसी के पत्ते मुँह डालकर चबाते रहे उल्टी नहीं आएगी।Article image

1
1
avatar
@krishnapatel8792Jun 1, 2022

क्या आप भी सफर में जाते हैं तो आपको भी उल्टी आने की समस्या होने लगती है और आप सफर में जाने से घबराने लगते हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं जिन को अपनाने से आपको सफर में यदि उल्टी आए तो इन तरीकों को अपना सकते हैं।

यदि आप सफर में कहीं जा रहे हैं तो अपने साथ एक नींबू अवश्य रख ले और जब भी आपको ऐसा महसूस होगी आपको उल्टी आने वाली है तो आप नींबू के छिलके सूंघ ले इससे तुरंत आराम मिलेगा।

दूसरा उपाय यह है कि लॉन्ग को भून कर पीस लें और उसे किस की डिब्बी में भर कर रख ले जब भी सफर में आपको उल्टी आने लगे तो एक चुटकी भुनी हुई लॉन्ग को काले नमक के साथ खा लेने से उल्टी की समस्या नहीं होती है।Article image

1
1
avatar
@aanchalsingh1985Jun 1, 2022

आइए दोस्तों आज हम आपको बता रहे हैं कि यदि कोई व्यक्ति कही घूमने के लिए जाता है उसे बार-बार उल्टी आती है तो उसे क्या करना चाहिए। सफर के दौरान अगर व्यक्ति का उल्टी जैसा मन हो तो उसे एक वाटर पानी में काला नमक, पुदीना और नींबू का रस साथ में मिलाकर रख लें और बीच-बीच में थोड़ा थोड़ा पीते रहें और इसके साथ ही तुलसी के पत्ते चबाने से भी उल्टी नहीं आती.।Article image

1
1