Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsभारत का पहला इलेक्शन कब और क्यों हुआ था ...

| Updated on December 25, 2025 | news-current-topics

भारत का पहला इलेक्शन कब और क्यों हुआ था ?

1 Answers
K

@kandarpdave1975 | Posted on December 25, 2025

इलेक्शन एक सामान्य प्रक्रिया है जो कि किसी भी लोकतंत्र को मजबुती देता है। हर लोकतंत्र में इसे प्रजा के एक पर्व के स्वरूप में देखा जाता है। इलेकशन के जरीये ही प्रजा शासक को तय करती है जो कि उन के लिये भविष्य के आयोजन को साकार करते है। भारत दुनिया का सबसे बडा लोकतंत्र है और जाहीर सी बात है की हर एक के मन में ये ख्याल आता है की विश्व के इस सबसे बडे लोकतंत्र में पहला चुनाव कब और क्यों हुआ था। आइये जानते है की भारत का पहला चुनाव कब हुआ था और उससे जुडी कुछ रोचक बाते।

पंजाब में हुआ था पहला चुनाव।

स्वतंत्र भारत का पहला चुनाव पंजाब में हुआ था। 1952 में हुए इस चुनाव में विविध पार्टीयों ने हिस्सा लिया था। कांग्रेस का उस वक्त भारतीय प्रजा के मानस पर काफ़ी अच्छा प्रभाव था और उसी का फ़ायदा उसे चुनाव में नतीजो के स्वरूप में मिला था। ये चुनाव पांच माह तक चला था। अक्तुबर के महिने में शुरु हुआ ये चुनाव फ़ेब्रुआरी तक चला था। उस वक्त कुल 17,32,12, 343 मतदारो का नाम मत सुची में था।लोकसभा और विधानसभा को मिला के 4500 सिट के लिये चुनाव हुआ था।

प्रथम चुनाव में कुल मिलाकर 18000 प्रत्याशीयों ने अपना नसीब आजमाया था। कुल 17 करोड जितना वोटींग प्रथम चुनाव में हुआ था। इस चुनाव के लिये कुल 20 लाख बैलेट बोक्स बनाये गये थे। इस दौरान कम कर्मचारी होने कि वजह से 16500 लोगो को टेंपररी हायर किया गया था। 56000 कर्मचारी इस इलेक्शन की तैयारी में जुटे थे और सुरक्षा के लिये 24 लाख कर्मचारीयों को नियुक्त किया गया था।

0 Comments