Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Jul 30, 2022others

आपको दुनिया में सबसे अच्छी चाय कहाँ से मिलती है

2 Answers
0

P
@poojamishra3572Jun 10, 2019
दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति ना हो जिसे चाय पीना पसंद न हो, जहाँ नजर घुमाओं घर हो या ऑफिस आपको हर तरफ चाय प्रेमी देखने को मिल जाएंगे | यही नहीं बल्कि आजकल बाज़ारों में भी इतने प्रकार की चाय आ गयी है जो चाय प्रेमियों को और बढ़ावा देती है | ऐसे में यह सवाल तो बिलकुल लाज़मी है की आपको दुनिया में सबसे अच्छी चाय कहाँ से मिलती है |

Article image (courtesy-thehindu)
भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बहुत सारी ऐसी कंपनियां है जो अलग - अलग किस्म की अलग तरीकों से चाय की बिक्री करती है लेकिन दार्जलिंग में पायी जाने वाली मकईबारी चाय इतनी बेहतरीन है कि इसके दिवाने भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विदेशों में भी बहुत नामचीन है , यही वजह है कि मकईबारी सबसे महंगी चायों में से हमेशा नंबर एक है। इस चाय का बगान तकरीबन 155 साल पुराना है जो दार्जलिंग के कुरसियोंग नाम की जगह पर स्थित है।

चाय प्रेमियों की बात हो रही है तो इस बात को जानना भी बहुत जरुरी है की कैसे इस चाय का उत्पाद किया जाता है, यह एक ऐसी चाय है जो बड़ी नाजुक तरीके से बीना जाता है और

इस चाय के महंगा बिकने पर मकईबारी टी एस्टेट के चेयरमैन राजा बनर्जी ने अपना बयान देते हुए कहा था कि इस खास चायपत्ति को दार्जलिंग में टी सीजन के शुरूआत में सबसे पहले नाजुक तरीके से बीना जाता है और इस चाय पत्ती का स्वाद लसदार और फलों के स्वाद जैसा लगता है |

एक रिसर्च के अनुसार जापान 19,363 रुपए में मकईबारी चाय खरीदता है और इस चाय को खरीदने वाले जापान मकईबारी कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि कंपनी किसी और चाय पत्ती को इस्तेमाल नहीं करती है। हम हमेशा आशा करते है कि मकईबारी से हमें दुनिया की बेहतरीन चाय मिलेगी।

0
0
avatar
@krishnapatel8792Jul 30, 2022

आज इस दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसे चाय पीना पसंद ना हो हमारे भारत देश में तो सुबह की शुरुआत चाय से की जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जो चाय पीते हैं वह चाय दुनिया की सबसे अच्छी चाय कहां मिलती है चलिए आज हम आपको यहां पर बताएंगे। जैसा की दुनिया में अनेकों कंपनियां चाय पत्ती की है तथा अलग-अलग वैरायटी तथा अलग-अलग स्वाद की चाय पत्ती मिलती है लेकिन दार्जिलिंग में पाई जाने वाली मकईबारी चाय दुनिया की सबसे बेहतरीन चाय में से एक है। इस चाय पत्ती का स्वाद फलों के स्वाद की तरह होता है और यह दुनिया की सबसे महंगी चाय भी है।Article image

0
0