R
Updated on Aug 16, 2019others

कौनसी बॉलीवुड हस्तियों ने अपने नाम में से उपनाम (Surname) हटा दिया, क्या आपको उनके उपनाम पता है?

React
1 Answers

S
Current Affairs Explorer
Updated on Aug 16, 2019

बॉलीवुड का अपना अलग संसार है, जो रहस्यों से भरा हुआ है. आमतौर पर हर भारतीय बॉलीवुड के रहस्यों को समझना चाहता है. इन्हीं में से एक है बॉलीवुड सेलिब्रिटिज का अपना सरनेम छिपाना. कई सारे ऐसे कलाकार हैं जो अपने नाम में सरनेम नहीं लगातें और आम लोग इसे जानना चाहते हैं. हम अवगत कराते हैं आपको उन बॉलीवुड सितारों से जो छिपाते हैं अपना सरनेम.


1. गोबिंदा : इनमें गोबिंदा का नाम सबसे पहले लिया जाता है. गोबिंदा का पूरा नाम गोबिंद आहूजा है.
2. आसिन : गजनी गर्ल के नाम से चर्चित आसिन का नाम पूरा नाम असिन थोट्टूमकल है.
3. रेखा : खूबसूरती और दिलकश अदाकारी की प्रतीक रहीं रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है.
4. काजोल : काजोल का पूरा नाम काजोल मुखर्जी है.
5. तब्बू : तब्बू का पुराना नाम तब्बसुम हाशमी है.
6. जितेंद्र : बॉलीवुड के जंपिंग जैक रहे जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है.
7. धर्मेंद्र : धर्म पाजी के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का सही नाम धर्म सिंह द्योल है.

Article image




React