Sports

विश्वकप में खेलने वाले कौन से भारतीय क्र...

S

| Updated on July 4, 2019 | sports

विश्वकप में खेलने वाले कौन से भारतीय क्रिकेटर सबसे स्टाइलिश है?

1 Answers
1,170 views
A

@amankumar6752 | Posted on July 4, 2019

विश्वकप क्रिकेट कप का आगाज़ हो चूका है जिसमें हाल ही में भारत ने बांगला देश को हरा कर सेमी फाइनल्स में अपनी जगह बना ली है | पिछले 2 मैचों में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत और शानदार प्रदर्शन से भारत का पलड़ा भारी है। क्रिकेट से जुड़ें सभी आकड़ें बतातें है की भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की नंबर-2 बेस्ट टीम है, यानी भारतीय क्रिकेटरों पर दुनियाभर की नजरें टिकी रहती हैं। भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो खेल के साथ-साथ अपने स्टाइल और फैशन के लिए जाने जाते हैं।


Article imagecourtesy-YouTube


इसलिए आज हम आपको उन भारतीय स्टाइलिश क्रिकटरों के बारें में बताएँगे जो स्टाइलिश और फैशनेबल है -



Article image courtesy-SantaBanta


- विराट कोहली (भारत के रन मशीन) -
भारत ही नहीं, विराट कोहली दुनिया को तो दुनिया का सबसे स्टाइलिश क्रिकेटर कहा जाता हैं। विराट का हेयर स्टाइल, ट्रिम्ड बियर्ड लुक और कपड़े सब कुछ यूनीक होता है। 30 साल के विराट कोहली का कद 5 फीट 9 इंच है। यही कारण है कि उन पर हर लुक जंचता है और इस लिस्ट में उनका नाम सबसे पहले है |


Article imagecourtesy-social.fbbonline.in
- शिखर धवन- क्रिकेट का गब्बर सिंह -
सबसे स्टाइलिश भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों में शिखर धवन नंबर 2 हैं। शिखर के फैन उन्हें गब्बर के नाम से बुलाते हैं। शिखर अपनी मूछों और घने बियर्ड लुक के लिए युवाओं में काफी पॉपुलर हैं। यहाँ तक की वह अपने लुक में कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करते रहते है |

Article imagecourtesy-Hindustan Times

- महेंद्र सिंह धोनी- कैप्टन कूल -
महेंद्र सिंह धोनी की गिनती टीम इंडिया के सबसे उम्दा और समझदार कप्तानों में की जाती है। 2005 में श्री लंका के खिलाफ मैच में लंबे बालों के साथ धोनी ने हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हुए जब नाबाद 183 रनों की पारी खेली थी, तभी से वो युवाओं के सबसे चाहतें क्रिकेटरों में से एक बन गयें थे यहाँ तक की कुछ समय बाद उन्होनें अपना पूरा अंदाज़ बदल दिया था |


Article imagecourtesy-India Today

- के.एल. राहुल -
टीम इंडिया के सबसे फ्रेश चेहरों में से अगर एक बार बात करें तो इस लिस्ट में के. एल. राहुल को शामिल करना जरूरी है। इनका पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है। 27 साल के राहुल का फैशन सेंस कमाल का है। राहुल हेयर स्टाइल्स और टैटूज के शौकीन हैं और ज्यादातर युवाओं को उनका स्टाइल कॉपी करते हुए देखा गया है |

Article imagecourtesy-MensXP.com
- हार्दिक पांड्या -
हार्दिक पांड्या सांवले और लंबे हैं और अपने फैशन और एटीट्यूड के लिए काफी पॉपुलर हैं। पिछले दिनों एक शो में दिए विवादित बयान के कारण भी वो काफी चर्चा में रहे थे। उनका हर अंदाज़ और स्टाइल कोई उनको एक झलक देख कर ही बता देगा |


0 Comments