मेनका गांधी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। क्योंकि इनका संबंध नेहरू परिवार से है। लेकिन आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें मेनका गांधी के बारे में मालूम नहीं है। तो कोई बात नहीं आज मैं उन लोगों को मेनिका गांधी के बारे में जानकारी देना चाहूंगी।
चलिए मैं आपको बताती हूं कि मेनका गांधी कौन है:-
दोस्तों मैं आपको बता दूं कि मेनका गांधी हमारे भारत देश की प्रसिद्ध राजनेत्री और पशु अधिकार वादी भी है। और तो और मेनका गांधी पूर्व में पत्रकार भी रह चुकी है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र स्वर्गीय संजय गांधी की पत्नी के रूप में मेनिका गांधी अधिक विख्यात है। मेनका गांधी ने बहुत सी पुस्तकों की रचना की है।
चलिए हम आपको मेनका गांधी के बारे में जीवन परिचय बताते हैं:-
शायद आप नहीं जानते होंगे कि मेनका गांधी का जन्म दिल्ली में हुआ था। मेनका गांधी की शिक्षा लॉरेंस स्कूल, और कॉलेज की पढ़ाई लेडी श्री राम कॉलेज नई दिल्ली में हुई है। इनका विवाह प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी के साथ किया गया था। और फिर एक दुर्घटना में संजय गांधी का देहांत हो गया।इसके बाद मेनका गांधी सन 1882 में राजनीति में आई। और इसके बाद मेनका गांधी सन 1988 में जनता दल में शामिल हो गई। इसके बाद 2004 में मेनका गांधी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। और 2004 में पीलीभीत से तो 2009 में आंवला से और 2014 में फिर पीलीभीत से तो 2019 में सुल्तानपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में संसद पहुंचने में कामयाब हुई।
मेनका गांधी का जन्म 26 अगस्त 1956 को दिल्ली में हुआ था। और इनका परिवार सिख धर्म का था। मेनका गांधी के पिता एक भारतीय सेनाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल थे।






