Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Jun 1, 2022news-current-topics

सिंगर केके कौन हैं? उनके डेथ का रहस्य क्या है?

1 Answers
2

A
@abhinavkumar4574Jun 1, 2022

सिंगर केके कौन हैं? उनके डेथ का रहस्य क्या है?

बॉलीवुड सिंगर केके के नाम से मशहूर थे।। इनका पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ था। 53 साल की उम्र में 31 मई 2022 को कोलकाता में आखिरी लाइव परफॉर्मेंस दी थी। जैसे ही बाहर निकले तबीयत खराब हो गई और निधन हो गया।

एक महान सफल प्लेबैक सिंगर थे। हिंदी के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल फिल्मों के लिए इन्होंने बेहतरीन गाने गाए हैं। जन्म केरल के त्रिशूर नाम के जिले में हुआ था। सिंगर केके के पिता का नाम सीएस नायर और माता का नाम कनाकवाल्ली था।

Letsdiskuss

बॉलीवुड गायक केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) के मौत का रहस्य अभी सुलझा नहीं है। आपको बता दें कि कोलकाता में एक लाइव शो के बाहर उनका निधन हो गया था। पुलिस ने इस मामले में अनैएचुरल डेथ का केस दर्ज किया है।

मौत के पीछे रहस्य

गायक केके की मौत के पीछे कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कोलकाता के नज़रुल मंच पर लाइव परफारमेंस 31 मई दिन मंगलवार 2022 को दे रहे थे। कई लोग यह दावा कर रहे हैं कि उस दिन लाइव शो के दौरान सिंगर केके पसीने से तरबतर थे। उस दौरान मंच पर कोई AC भी काम नहीं कर रहा था। उन्होंने कई बार AC ऑन करने के लिए आयोजकों से कहा लेकिन इस तरह की सुविधा उस समय उपलब्ध नहीं थे। बताया जाता है इससे पहले भी गायक ने एसी चलाने के लिए एक दिन पहले ही आयोजकों को कह दिया था।

आपको बता दें उस दिन इस लाइव शो के दौरान वे बहुत असहज दिख रहे थे। इस शो के बाद जैसे ही बाहर निकले उनकी तबीयत खराब हो चुकी थी। जानकार दावा करते हैं कि उनकी मौत नेचुरल नहीं बल्कि इसके पीछे साजिश भी है। पुलिस अभी छानबीन कर रही है कई मामलों का खुलासा होना बाकी है। पुलिस थाने में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया गया है।

सिंगर KK के बारे में फैक्ट

  • प्लेबैक मशहूर सिंगर केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ है।
  • इनका जन्म 23 अगस्त 1970 को हुआ था।
  • इन हिंदी के अलावा मराठी बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, तमिल भाषा में बेहतरीन गाने गाए हैं। दिल्ली के माउंट सैंट मैरी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की और उसके बाद इनका ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी किरोड़ीमल कॉलेज में हुई।
  • music album 'पल' के बतौर गायक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें फिल्मों की गायकी में आने से पहले इन्होंने 35000 जिंगल सॉन्ग भी गाये थे।
0
1