आप सभी ने तो अपने घरों में देखा ही होगा कि अक्सर रोटियां गोल आकर की बनाई जाती है। रोटियां बनाना भी किसी कला से कम नहीं हैं। गोल, मुलायम और सही तरीके से सिकी रोटी बनाना सभी के बस की बात नहीं है। यह कला एक्सपीरियंस से आती है। कई लोगों के लिए तो रोटी गोल बनाना ही सबसे बड़ी मुसीबत होती है।
रोटियां हम भारतीयों के खाने का अहम हिस्सा होता है। इसलिए इसे बनाने की कला भी सिखाना जरूरी होता है। ताजा सिकी रोटियां की खुशबू से ही भूख लग जाती है। और कई डिशेज के साथ रोटियां और भी मजेदार लगती है। क्या आपने कभी सोचा है कि रोटियां गोल ही क्यों बनाई जाती है। आखिर यह किसने सोचा होगा की रोटियां को गोल ही बनाया जाए। इस सवाल का जवाब देना थोड़ा-सा मुश्किल है, लेकिन हम ऐसे कुछ स्पष्टीकरण दे सकते हैं , जो रोटियों के गोल होने का कारण कहा जा सकता है। रोटियां के गोल आकर के पीछे सीधा सा गणित यह भी है कि आटे की लोई जो गोल होती है, उससे गोल आकार बनाना ही सबसे आसान होता है। बेलन रोटी को हर तरफ से गोल कर इस काम को और आसान बना देता हैं। कुछ धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार रोटियां का गोल आकार जीवन और मृत्यु के चक्र का प्रतिनिधित्व करता है। भारत के कुछ क्षेत्रों में, रोटीको प्रसाद के रूप में भगवान को भी चढ़ाया जाता है। साथ ही इस भेंट और बलिदान के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। कई घरों में तो वर्तमान में भी पहली रोटी गाय के लिए बनाने की प्रथा हैं। हिंदू ज्योतिष में तो माना जाता है कि ऐसा करने से आपका शुक्र ग्रह मजबूत होता है और बेहतर अवसरों में मदद मिलती है। रोटी को चपाती भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है की रोटी उन पहले खानों में से थीं, जिसे भारत में गेहूं की मदद से सबसे पहले बनाया गया। गेहूं भारत का मुख्य भोजन है।
| Updated on January 2, 2024 | food-cooking
रोटियां गोलाकार क्यों बनाई जाती हैं?
@shivanipatel1667 | Posted on December 31, 2023
@anjalipatel3903 | Posted on December 31, 2023
हम सभी रोटी तो रोज खाते हैं। और ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें रोटी बनाना भी नहीं आता है। रोटी को बिल्कुल परफेक्ट गोल बनाना किसी आर्ट से काम नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं की रोटी को गोलाकार में क्यों बनाया जाता है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से इसकी जानकारी देना चाहेंगे।
चलिए जानते हैं की रोटी का आकार गोलाकार ही क्यों होता है:-
मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि रोटी का आकार गोलाकार इसलिए होता है क्योंकि आटे की लोई गोल होती है उससे गोल आकार बनाना ही सबसे आसान होता है। और फिर बेलन रोटी को हर तरफ से गोल कर इस काम को और आसान बना देता है। और फिर गोल होने के कारण इसे सेकने में भी काफी मदद मिलती है। इसी वजह से रोटी को गोलाकार में बनाया जाता है।
चलिए अब जानते हैं की रोटी का आकार गोलाकार बनाने की धार्मिक मान्यता क्या है:-
कुछ धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार रोटी का आकार गोल आकर जीवन और मृत्यु के चक्र का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे भारत देश के कुछ क्षेत्रों में रोटी को प्रसाद के रूप में भगवान को भी चढ़ाया जाता है। इतना ही नहीं इस भेंट और बलिदान के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। कई घरों में पहली रोटी गाय के लिए बनाने की प्रथा भी है। हमारे हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आपका शुक्र ग्रह मजबूत होता है और बेहतर अवसरों में मदद मिलती है।
चलिए जानते हैं कि हमारे हिंदू धर्म में रोटी को किसके समान माना जाता है:-
ऐसी मान्यता है कि अगर गिन कर रोटियां बनाई जाती है तो इससे व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और इतना ही नहीं ऐसा करना सेहत के लिए भी हानिकारक होता है।

