Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Othersक्या आप अपनी लाइफ का कोई ऐसा मूवमेंट शेय...
S

| Updated on July 10, 2023 | others

क्या आप अपनी लाइफ का कोई ऐसा मूवमेंट शेयर करना चाहेंगे, जिसने आपको शर्मिंदा होने पर मजबूर किया हो?

2 Answers
A

@arjunkumar7099 | Posted on July 24, 2021

अपने स्कूली दिनों में मैं एक उत्तम विद्यार्थी था जो पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छी मेहनत करता था। परंतु जब मैंने 12वीं कक्षा पार की उसके बाद में कुछ महीने अपने घर पर ही था और मैंने निर्णय लिया कि मैं बेसिक कंप्यूटर की पढ़ाई करूंगा। कंप्यूटर सीखने के लिए मैं कंप्यूटर इंस्टिट्यूट गया। मुझे कंप्यूटर की कोई ख़ास जानकारी नहीं थी और कंप्यूटर क्लास के पहले दिन ही वहां इंग्लिश टाइपिंग कंपटीशन हो रहा था। और सभी स्टूडेंट अपनी टाइपिंग कर रहे थे। उनकी टाइपिंग स्पीड 20 से लेकर 30 तक थी और जब बारी मेरी आई तो मैं टाइपिंग तक नहीं कर सका और मेरी स्पीड केवल 1की आ रही थी। वह पल मेरे जीवन का सबसे शर्मनाक पल था जहां सभी स्टूडेंट अपनी स्पीड को देखकर खुश हो रहे थे वहां मैं अपनी टाइपिंग स्पीड को लेकर काफी शर्मिंदा हो रहा था।

Article image

(Source :- Google)

0 Comments
M

@meenakushwaha8364 | Posted on July 9, 2023

मेरे लाइफ एक ऐसा मूवमेंट जिसको मै आपके साथ शेयर करना जरूरी चाहूँगा ज़ब मै इंग्लिश कोचिंग सेंटर ज्वाइन किया तब इंग्लिश टीचर सभी बच्चो से इंग्लिश मे बुक रीड करवा रहे थे, तभी इंग्लिश टीचर ने मुझे इंग्लिश बुक रीड करने के लिए बोले लेकिन मुझे से इंग्लिश बनती ही नहीं थी मै इंग्लिश बुक लेकर खड़ा हो गया सभी बच्चे मुझे देख देखकर हंसने लगे, और मुझे आपने आप मे शर्मिंदगी महसूस होने लगी।

Article image

0 Comments