S
Updated on Apr 27, 2026food-cooking

आलू नान कैसे बनाएं ?

10
5 Answers

Answered on Nov 3, 2018

घर परआलू नान बनाने की आसान विधि के बारें में आपको बताते हैं | आप नान घर पर आसानी से बना सकते हैं | घर पर आप तवे पर आलू नान कैसे बनें इसकी विधि आपको बताते हैं |

सामग्री :-
- मैदा - 2 कप
- दही - आधा कप
- घी - 2 चम्मच
- तेल - 2 चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वाद के अनुसार
- बेकिंग सोडा - आधे चम्मच से कम
- आलू - 2 (उबले हुए )
- हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच (अपने स्वाद के अनुसार भी ले सकते हैं )
- अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि :-
- सबसे पहले आप मैदा को एक बर्तन में डालकर छान लें | उसके बाद मेदे में दही, चीनी, नमक, बेकिंग सोडा और 1 चम्मच तेल डालें और अच्छी तरह मिलाए |
- अब गुनगुने पानी से मेदे को अच्छी तरह गूँथ लें | हाथ में तेल लगा कर आटे को चिकना कर लें | 2 से 3 घंटे के लिए आता किसी गरम स्थान पर ढक कर रख दें |
- नान में भरने के लिए मसाला तैयार करने के लिए उबले आलू को छील कर अच्छे से मैश कर लें | अब आलू में नमक, धनिया पाउडर,अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, और बारीक कटा हुआ धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें | मिश्रण तैयार है |
- अब नान का आता तैयार है | तवे को गैस पर रखिये और गरम होने दें | अब आटा लीजिये और एक आटे की लोई बना लें, और हल्के हाथ से बेल लें |
- अब आप इसमें आलू से बनाया मिश्रण भर कर अच्छी तरह बंद कर दें | अब आप हल्के हल्के हाथो से बेल लें |
- बेलने के बाद एक तरफ से हिस्से पर हल्का-हल्का रुई से पानी लगा दें, और पानी वाली तरफ से हराम तवे पर नान को सेंकने के लिए डाल दें |
- अब इसको धीमी आंच में सिकने दें | अब नान तवे पर चिपक गया है, तो तवे को गैस पर उल्टा कर के नान का ऊपरी हिस्सा रोटी की तरह सेंक लेंगे |
- अब तवे को सीधा करें और नान तवे से हटा दें | उसके बात उस पर बटर लगाना चाहे तो आप लगा सकते हैं |
लीजिये आलू नान तैयार है |
Article image
अंडे की बिरयानी कैसे बना सकते हैं ? जानने के लिए नीचे link पर Click करें -
6
avatar
Answered on Nov 26, 2021

आलू नॉन हम आप जब कहीं भी बाहर जाते हैं और ढाबे पर हमें मिलने वाला स्वादिष्ट और खूबसूरत खाने में पेट की भूख बढ़ा देता है तो बता रहे हैं आलू नाम कैसे बनता है सबसे पहले हमें दो कप मैदा लेना है 250 ग्राम का आधा कप दही घी 2 से 3 टेबल स्पून चम्मच में तेल दो क़ी एक फोन चम्मच में चीनी एक छोटी चम्मच में नमक के और ब्रेकिंग सोडा, उबले हुए आलू, धनिया काट, कर लेते हैं धनिया पाउडर, हरी मिर्च,लाल मिर्च, अमचूर पाउडर। आलू नान रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक बर्तन में मैदा छान लें उसके बाद मैटर को बीच में गड्ढा बनाकर उसमें दही डाल दें छोटी चम्मच में नमक बेकिंग सोडा तेल अच्छे से डालकर मिला लें इसके बाद गुनगुने पानी की मदद से एक नरम चेक आटा गूथ लें फिर आटे को तेल लगाकर लगभग 2.5 घंटे के लिए अलग से रख दें जिससे मैदा तक शामिल हो जाएऔर फिर एक बर्तन में उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें फिर उसमें नमक धनिया पाउडर आमचूर लाल मिर्च पाउडर हरी मिर्च बारीक कटा हुआ धनिया डालकर सब को मिक्स कर ले फिर बाद में सेट हो चुके आटा को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें एक टुकड़े को लेकर चकले पर सुखाकर आटा डालकर बेलन की मदद से बेल ले। फिर बेली हुई पूरी पर आलू की स्टेपिंग रखें और किनारों से मोल्ड करते हुए बंद कर के हाथों से दबाए हुए अंडाकार आकार में बेल लें फिर इसके बाद हमें एकता भाई अपन को गर्म कर ले और एक चम्मच उस में डाल कर चारों तरफ फैला ले उसे गर्म तवे पर डालकर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से निकले.। और फिर इसके बाद तैयार आलू को प्लेट में निकाल कर मजा अब मनपसंद सब्जी दही रहता आचार के साथ गरमागरम सेवन करें इसको देखकर ही हमारी काफी अधिक भूख और ज्यादा बढ़ जाती है.।Article image

6
avatar
Answered on Nov 25, 2022

हम आप जब भी कहीं बाहर जाते है तो ढाबे पर मिलने वाला स्वादिष्ट और खुशबूदार खाना पेट की भूख को बढ़ा देता है। जिससे को भी ज्यादा देर तक दूर नहीं रह पाते। लेकिन अगर वही मज़ा घर में लेना हो तो बोरिंग खाना को भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको आलू नान रेसिपी बता रहे हैं जिससे घर में भी बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है.

आलू नान रेसिपी सामग्री :

मैदा -2 कप(250 ग्राम )

दही 1/5 कप

दही 2-3 टेबल चम्मच

तेल-2 टेबल स्पून

उबले हुए आलू 2

हरा धनिया 2-3 टेबल स्पून

धनिया पाउडर -1 छोटा चम्मच

हरी मिर्च 2 ( बारीक कटी हुई)

आमचूर पाउडर 1/4 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटी चम्मच

बेकिंग सोडा 1/4 छोटी चम्मच से कम

नामक 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसा

आलू ना रेसिपी बनाने की विधि

(1) आलू ना रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान ले उसके बाद मैदा के बीच में गड्ढा बनाकर दही,चीनी,1/2 छोटी चम्मच नमक,बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

(2) इसके बाद गुनगुने पानी की मदद से एक नरम आटा गूद ले फिर आटे पर तेल लगा कर 2.5 घंटे के लिए अलग रख दें जिससे आटे में खमीर उठ जाए।Article image

6
avatar
Answered on Nov 25, 2022

यदि आपका मन आलू नॉन रेसिपी खाने का करता है तो आप इसे घर पर भी आसान तरीके से बना सकते हैं इसकी विधि आज हम आपको यहां पर बताएंगे।

आवश्यक सामग्री

दो कप मैदा

एक कप दही

2 टेबल स्पून घी

2 टेबलस्पून तेल

एक छोटा चम्मच चीनी

नमक स्वाद अनुसार

आवश्यकतानुसार बेकिंग सोडा

उबले हुए आलू

हरी धनिया पत्ती

लाल मिर्च पाउडर

आमचूर पाउडर

आलू नॉन बनाने की रेसिपी

दोस्तों आलू नॉन रेसिपी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लेना है, इसके बाद मैदे में गड्ढा बनाकर उसमें चीनी, दही, नमक, और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है, इसके बाद गुनगुने पानी से आटे को गूंथ लेना है फिर आटे में तेल लगाकर 2 घंटे के लिए आटे को रख देना है ताकि उस में खमीर उठ सके। इसके बाद उबले हुए आलू को छीलकर मैस कर लेना है फिर इसमें नमक, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर सब कुछ डालकर मिक्स करना है इसके बाद आटे को टुकड़ों टुकड़ों में काट लेना है फिर आटे का एक टुकड़ा लेकर बेलन की मदद से बेल लेना है अब बेली हुई पूरी पर आलू के स्टफिंग को भरना है और इसे अंडाकार बना देना है इसके बाद इसे गर्म तेल में तल लेना है और आपका नॉन आलू रेसिपी बनकर तैयार हो जाता है।Article image

5
R
Answered on Apr 27, 2026

घर पर आलू नान बनाने का आसान तरीका:- सबसे पहले 2 कप मैदा लें और उसमें नमक, थोड़ा दही और चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। इसे 1–2 घंटे के लिए ढककर रख दें।

अब 2 उबले आलू को मैश करें और उसमें नमक, हरी मिर्च, धनिया और थोड़ा गरम मसाला मिलाकर stuffing तैयार करें।

आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं, उसमें आलू का मसाला भरें और हल्के हाथ से बेल लें।

अब तवा गरम करें और नान को दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें। ऊपर से थोड़ा मक्खन लगा दें।

गरम-गरम आलू नान दही या चटनी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। 😋

React