Advertisement

Advertisement banner
Astrologyज्योतिष के अनुसार महिला के व्यक्तित्व को...
K

| Updated on May 11, 2023 | astrology

ज्योतिष के अनुसार महिला के व्यक्तित्व को जानने का क्या उपाय है ?

1 Answers
R

@rakeshsingh9760 | Posted on May 4, 2019

ज्योतिष शाश्त्र के अनुसार महिलाओं के व्यक्तित्व को जानने के कुछ उपाय हैं, जिनकी सहायता से महिलाओं के व्यक्तित्व और उनके व्यवहार को जाना जा सकता है | सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिलाओं के होंठों से उनके भविष्य का पता चलता है | आइये जानते हैं कैसे होंठों वाली महिला कैसी होती है |

 

- जिन महिलाओं के होंठ सामान्य अकार से बड़े होते हैं ऐसी महिलाएं बहुत धार्मिक प्रवत्ति की होती है और वो किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले भगवान का नाम जरूर लेती हैं|

- अधिक बड़े होंठो वाली महिलाएं बहुत ही गुस्से वाली होती हैं , उन्हें छोटी - छोटी बात पर बहुत क्रोध आता है | ऐसी महिलाओं में धैर्य की कमी होती है और इस कारण वो अक्सर अपना काम बिगाड़ लेती हैं|
 
- जिन महिलाओं के होंठों का रंग लाल होता है तो ऐसी महिलाएं बहुत शुभ होती हैं | सामुद्रिक शास्त्र कहता है ऐसी महिलाएं बहुत जल्दी धनवान बनती है|
 
- जिन महिलाओं के होंठ पतले होते हैं वो महिलाएं अपने हर काम को नियम और कानून से करती हैं और उन्हें अपने जीवन में सफलता भी मिलती है|
 
- जिन महिलाओं के होंठों का आकार सही नहीं होता ऐसी महिलाओं को अपने जीवन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता ही | ऐसी महिलाओं को अपनी मंज़िल पाने में काफी समस्या होती है |
 
Letsdiskuss
 
-जिन महिलाओं के होंठों का रंग गुलाबी होता है ऐसी महिलाएं बहुत ही भाग्यशाली होती हैं और वह धन-धान्य से सम्पूर्ण होती है |
 
-जिनके होंठों का रंग काला होता है ऐसी महिलाएं अच्छे स्वाभाव की नहीं होती | ऐसी महिलाओं को अपने जीवन में आर्थिक चुनौतियों का सामना अक्सर करना होता है|

-जिन महिलाओं के होंठों का अकार बराबर होता है वह महिला बहुत ही भाग्यशाली होती है | इन्हे जीवन में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता|

0 Comments