वर्तमान समय में बहुत ही कम लोग है, जो ऐसी बातो पर विशवास करते है| लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो ज्योतिष को मानते है और और पालन करते है | ज्योतिष के अनुसार सही समय पर सामान खरीदने से आपका भाग्य बदल सकता है | क्योंकि हर सामान खरीदने का एक ठीक वक़्त और ठीक दिन होता है|
आइए जानते है किस दिन कौन सा सामान लेने से भाग्य में बदलाव होता है -
- ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है रविवार के दिन हमे कभी भी लोहा व लोहे से बनी वस्तुए नहीं खरीदनी चाहिए | इसे बहुत अशुभ माना जाता है, और आपकी राशि के अनुसार रविवार के दिन आप लाल रंग की चीज़े खरीद सकते है जैसे अगर आप शॉपिंग पर गए हो तो red bag और red dresses आदि |
- अगर आपको अपना charm हमेशा बनाये रखना है और एक सकारात्मक माहौल चाहते है तो आपको हर सोमवार को दूध से बनी चीज़े जरूर खरीदनी चाहिए जैसे - पनीर, मक्खन, दूध आदि | क्योँकि ऐसा माना जाता है सोमवार को शिव जी भगवान् की पूजा होती है इसलिए उस दिन दूध से बनी चीज़ो का उपयोग करना चाहिए ऐसा करने से आपको एक सकारात्मक माहौल मिलेगा |
- ज्यादातर पढ़ने लिखने वाले छात्र ये नहीं जानते होंगे की किस दिन हमे स्टेशनरी का सामान खरीदना चाहिए, जी हाँ सभी पढ़ने लिखने वाले बच्चो के लिए बुधवार बहुत ही अच्छा और शुभ दिन माना जाता है | और साथ ही किसी भी कला से जुड़े कला का सामान खरीदने के लिए भी यह अच्छा माना गया है |
- अगर आप श्रृंगार से जुड़े सामान को खरीदने के इच्छुक है तो आपको बता दे की श्रृंगार का सही सामान खरीदने का वैसे तो कोई निश्चित दिन नहीं है, किसी भी दिन ख़रीदा जा सकता है लेकिन गुरूवार के दिन श्रृंगार का सामान खरीदना बहुत अच्छा माना जाता है |
- ज्योतिषों के अनुसार यात्रा का भी एक समय होता है, ऐसे तो यात्रा कभी भी कही भी शुरू की जा सकती है, लेकिन मंगलवार और शनिवार को बहुत ख़ास माना गया है |