Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

महाभारत के अनुसार मनुष्यों को सफल होने के लिए क्या करना चाहिए ?

4 Answers
4

हमारे हिन्दू घर्म में ग्रंथों में मानव जीवन को सफल बनाने के कई सारे उपाय दिए गए हैं, या कह सकते हैं कि कई सारी ऐसी बाते बाते गई हैं, जिनके कारण मनुष्य अपने जीवन में सफलता पा सकता है | आपको आज महाभारत में सफल होने के प्रमुख 4 काम के बारें में बताते हैं -



Article imagecourtesy-Aaj Tak



- दान देना :-
हिन्दू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण होता है, दान देना | दान देने की परंपरा हिन्दू धर्म में पूर्वजों से सीखते आ रहे हैं | सभी मनुष्यों को जरुरत मंद लोगों को दान देना चाहिए | सिर्फ इतना ही नहीं दान देने के बाद किसी प्रकार का कोई दिखावा नहीं करना चाहिए | इंसान को दान सिर्फ अपनी ख़ुशी से देना चाहिए ऐसा करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और मनुष्य अपने जीवन में सफल होता है


- मन को नियंत्रित रखना :-
इंसान के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है कि उसका मन उसके नियंत्रण में रहे | कहा जाता है कि किसी भी इंसान का मन उसके ही हाथों में होता है , क्योकिं मन को चंचल कहा जाता है और वह कब कहा भटक जाए कोई भरोसा नहीं | इसलिए मानव जीवन में अगर सफलता को प्राप्त करना है तो इंसान को अपने मन हो अपने वश में करना चाहिए ताकि वह कहीं भटक न जाए |


- हमेशा सच का साथ देना :-
इंसान अगर अपने जीवन में सफल होना चाहता है तो उसको हमेशा सच कहना चाहिए और सिर्फ सच का साथ देना चाहिए | जब इंसान किसी बात के लिए सच कहता है तब उसका रास्ता बेशक कठिन होता है पर यकीं मानिये सच का रास्ता हमेशा आपके जीवन में सफलता का प्रकाश लाता है |जिसकी सहायता से मनुष्य को अपने जीवन में असफलता का मुख नहीं देखना पड़ता |


- तपस्या :-
जीवन में अगर सफल होना चाहते हैं तो इसके लिए मनुष्य को कठिन तपस्या करना पड़ता है | मनुष्य के जीवन में सफलता का केवल एक ही रास्ता है , तपस्या | जो इंसान कठिन तपस्या के साथ कार्य करता है उसको सफलता जरूर मिलती है |


2
S
May 13, 2023

महाभारत के अनुसार बताया गया है किसी भी मनुष्य को सफल बनाने में समय का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है,जो मनुष्य समय की कीमत समझता है, वह किसी भी काम को आसानी से कर सकता है। समय को व्यर्थ करने वाला मनुष्य कभी भी आपने जीवन में सफल नहीं हो पाता है,मनुष्य क़ो सफल होने के लिए आपने आपको को पूरी तरह से लक्ष्य के प्रति समर्पित कर देंना चाहिए, किसी भी अन्य चीज में अपना समय बर्बाद न करे।

Article image

2
V
May 15, 2023

दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि महाभारत के अनुसार मनुष्य को सफल होने के लिए क्या करना चाहिए। महाभारत के अनुसार मनुष्य को हमेशा दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए। और हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करनी चाहिए। महाभारत के अनुसार बताया गया है कि जो इंसान राह पर चलता है और कड़ी मेहनत करता है वह अपने लक्ष्य को एक दिन जरूर प्राप्त कर लेता है।

Article image

2
avatar
May 18, 2023

आज यहां पर बहुत ही अच्छा सवाल पूछा गया है कि महाभारत के अनुसार मनुष्य को सफलता पाने के लिए क्या करना चाहिए तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं दोस्तों महाभारत में बताया गया है कि यदि मनुष्य सफलता पाना चाहता है तो उसे हमेशा सत्य का साथ देना चाहिए, समय की कीमत को समझना चाहिए, दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए, कभी किसी के साथ छल और धोखा नहीं करना चाहिए, इस प्रकार महाभारत में ऐसी बहुत सी बातें बताई गई हैं जिनको अपनाकर मनुष्य जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।

Article image

1