Loading image...
अनुम जलोटा ने सलमान खान के शो Bigg Boss में अपनी एंट्री के साथ ही अपने निजी जीवन से लोगो को परिचित करवाया | अनूप जलोटा 65 वर्ष के हैं और वह 28 वर्षीय जसलीन मथारू के साथ प्रेम सम्बन्ध में हैं | उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन उनसे उम्र में 37 वर्ष छोटी हैं और शायद उनकी होने वाली चौथी बीवी भी हैं | अनूप जलोटा की इससे पहले भी तीन शादियाँ हो चुकी हैं जिसमे उनकी तीनो ही शादी लम्बे समय तक टिक नहीं पायी |
अनूप जलोटा की पहली पत्नी सोनाली सेठ थी जो उनकी शिष्या भी थी | दोनों के प्रेम से उनके परिवार वाले खुश नहीं थे इसी कारण दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर विवाह किया | शादी आपसी मतभेदों के कारण टिकी नहीं और अनुम से अलग होकर सोनाली ने रूप कुमार राठौर से विवाह कर लिया |
Loading image...
अनूप जलोटा का दूसरा विवाह परिवार की मर्ज़ी से हुआ था | दूसरी पत्नी बीना के साथ भी कुछ खासा समय तक शादी नहीं चली | उनकी तीसरी शादी मेधा गुजराल से हुई थी | यह मेधा की दूसरी शादी थी, उनका पहला विवाह डायरेक्टर शेखर कपूर से हुआ था | अनूप और मेधा का एक पुत्र भी है जिसका नाम आर्यमन है | मेधा का लिवर फ़ैल होने से साल 2014 में उनका निधन हो गया |
Loading image...
जसलीन मथारू, जो की अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड के नाम से विख्यात हुई हैं, गायक और अभिनेत्री हैं | जसलीन मिक्का और सुखविंदर सिंह जैसे बड़े गायकों के साथ भी मंच पर गाना गए चुकी हैं | जसलीन ने गायन की शिक्षा अनूप जलोटा से ही ली थी | अब अनूप जलोटा और जसलीन मथारू एक साथ Bigg Boss सीजन 12 में नज़र आ रहें हैं |
Loading image...
Bigg Boss सीजन 12 में एक साथ नज़र आ रहे अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के बारे में अलग अलग लोग अलग -अलग राय दे रहें है | कोई उनके पक्ष में है तो कोई विपक्ष में | देखना यह है की Bigg Boss के घर में रहते हुए अनूप और जसलीन के विषय में और कितनी विवादस्पद बातें हमारे सामने आती हैं |