बीमारियों से दूर रहने के लिए सिर्फ पोषण से भरपूर खाना खाना ही जरुरी नहीं होता है, बल्कि रात मे सही समय मे खाना खाकर सोना भी जरुरी होता है।आज के वर्तमान समय मे लोग अपने काम मे इतना ज्यादा व्यस्त है कि न तो सही समय पर लंन्च नहीं करते है और ना ही रात का डिनर भी सही समय पर नहीं करते है जिस कारण सेहत बिगड सकती है।आप चाहते है कि आप सेहतमंद रहे सही समय पर खाना खाना बहुत जरूरी है, खासकर रात के समय जल्दी खाना खा कर सो जाना चाहिए।कई लोग तो ऑफिस के काम घर पर करते है, और काम करते -करते रात 12 बजे जाते है तब वह खाना खाकर तुरंत हो जाते है, जिसके कारण उनकी सेहत हमेशा खराब ही रहती है। चलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते है कि रात के समय कितने बजे खाना खाकर सो जाना चाहिए -
यदि आप फिट और हेल्दी रहना चाहते है तो रात मे आप 10-12बजे सोते है, तो आपको 3घंटे पहले यानि 8बजे तक खाना खा लेना चाहिए। क्योंकि यदि आप खाना खाने के 3घंटे बाद सोते है तो आपका खाना अच्छे से पचता है और आप स्वस्थ रहते है। आपको अपच, पेट मे गैस बनने की समस्या नहीं होती है, साथ ही मोटापा भी नहीं होता है और वजन बढ़ने की समस्या भी नहीं होती है।
इसके अलावा जिन लोगो के पास समय नहीं रहता है, वह ऑफिस से घर रात मे 10-11बजे आते है और तुरंत फ्रेश होने के बाद खाना खाकर सो जाते है जिसके कारण उनका खाना अच्छे से पचता नहीं है। सुबह होते ही उनके पेट मे गैस, पेट मे दर्द, एसीडिटी बनने जैसी समस्याए बढ़ने लगती है, साथ ही उनका वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है और वजन बढ़ने के साथ ही पेट भी बाहर निकलने लगता है। पेट और वजन कम करने के लिए लोग जिम जाते है, सुबह उठकर एक्ससाइज करते है लेकिन फिर भी उनका वजन उतना ही रहता है क्योंकि डिनर सही समय पर नहीं करते है। 





