श
Mar 18, 2019
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर भले ही साल 2017 में हमारे बीच से चले गए हो और आज हमारे बीच न हो लेकिन आज भी उनकी फिल्मों के संवाद और बेहतरीन अदाकारी हम सभी के दिलों में कायम है |
(courtesy-The Economic Times)
शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे, और शशि कपूर की तरह उनके पिता को भी स्मार्ट और अट्रैक्टिव अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में जाना जाता था | शशि कपूर उन अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने अपना फ़िल्मी करियर मात्र 10 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था |
(courtesy-Siasat)शशि कपूर के जीवन से जुडी बेहतरीन बातें -
(courtesy-youtube)- शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 कलकत्ता में हुआ था, और बॉलीवुड में उनका डेब्यू " आग " फिल्म से हुआ था, और इस फिल्म की ख़ास बात यह थी की इस फिल्म को खुद उनके भाई राज कपूर ने ही डायरेक्ट किया था |
- शशि कपूर को घर में बलबीर राज कपूर के नाम से बुलाया था था , उनका बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था |
(courtesy-NDTV)
- साल 1958 में शशि कपूर ने खुद से 3 साल बड़ी जेनिफर केंडल से शादी की थी और जब उनकी शादी हुई थी तब वह मात्र 20 साल के थे |
(courtesy-TellyChakkar)- शशि कपूर ने अपने जीवन में करीब 40 साल तक फिल्मों में काम किया और दर्शकों का मनोरंजन करते रहे , अपने 40 साल के फ़िल्मी करियर में उन्होनें 160 फिल्मों काम किया था जिसमें से 148 हिंदी और 12 इंग्लिश फिल्में थी |
- शशि कपूर की यादगार बॉलीवुड फिल्में
(courtesy-TellyChakkar)- 1975 में आयी फिल्म " दीवार "
- 1982 में आयी नमक हलाल
(courtesy-Times of India)- 1972 में आयी सत्यम शिवम् सुंदरम
- 1978 में आयी त्रिशूल
(courtesy-YouTube)- 1979 में आयी फिल्म सुहाग
- 1979 में आयी फिल्म काला पत्थर
(courtesy-The Economic Times)- शशि कपूर को उनके बेहतरीन अभिनय और लम्बे समय तक दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दादा साहेब फाल्के और पद्म भूषण अवार्ड से भी सम्मानित किया गया |
- शशि कपूर को अभिनय करियर में सफलता उनकी फिल्म साल 1965 में आयी फिल्म " जब जब फूल खिले " से मिली जो एक रोमांटिक कहानी थी और इस फिल्म के लिए शशि कपूर को बहुत सरहाना मिली |
(courtesy-YouTube)- शशि कपूर ने अपने दौर के सभी अभिनेताओं के सतह काम किया , और एक वक़्त पर वह तीन से चार फिल्में करने में इतने व्यस्त हो गये की वह अपने भाई राज कपूर की फिल्म " सत्यम शिवम् सुंदरम " को भी ठीक तरह से पूरा वक़्त नहीं दें पा रहे थे
|
(courtesy-Mumbai Tourism)- शशि कपूर ने अपने अभिनय करियर के अलावा पृथ्वी थिएटर बनवाया जिसमें से कई सारे अनोखे प्रतिभाशाली लोग उभर कर आएं |
(courtesy-News18)- शशि कपूर अपने फ़िल्मी करियर में कई बार चर्चा में रहे, लेकिन साल 1972 में आयी उनकी फिल्म " सिद्धार्थ " के लिए वह सबसे ज्यादा चर्चा में बनें रहे |
React