Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R

Ram kumar

Aug 11, 2018entertainment

Atif Aslam विवाद में क्यों घिरे हुए हैं ?

2 Answers
React

S
@seemathakur4310Aug 11, 2018
0
React
S
@seemathakur4310Aug 11, 2018

संगीत सरहदों के परे है , मज़हब के परे है और भाषा के परे है | संगीत एक कला है जो व्यक्ति महसूस करता है और इसपर भी यदि सवाल उठने लगें तो लगता है जैसे कला का गला घोटा जा रहा हो |

कुछ इन्ही कारणों से Pakistani singer Atif Aslam विवादों से घिर गए है | Atif ने हाल ही में New York में हुए पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस के समाहरोह में उनका खुदका गाया हुआ भारतीय गाना गा दिया जिसके चलते पाकिस्तानी लोग उनके खिलाफ हो गए | पाकिस्तानी लोगो का कहना है कि Atif Aslam एक देशद्रोही है, जिन्होंने पाकिस्तानी स्वंत्रता दिवस पर हिंदुस्तानी गीत गाकर पाकिस्तान का अपमान किया | लोगो ने यह tweet करना शुरू कर दिया हैं की Atif को बैन किया जाये यहाँ तक की उन्हें Boycott कर दिया जाए |परन्तु क्या केवल एक गीत के लिए उनकी आलोचना करना सही हैं ?

Atif Aslam पाकिस्तान के बहुत बड़े singer है साथ ही भारत से भी उन्हें बहुत प्यार मिलता आया है और केवल एक गाने को गाने भर से ही वह लोगो कि आलोचना का शिकार बन गए है | जिस गाने को Atif Aslam ने गाया वह कोई भारतीय राष्ट्रगान या देशभक्ति गीत नहीं था, वह गीत अजब प्रेम कि गजब कहानी फिल्म का "तेरा होने लगा हूँ " गीत था जो किसी भी प्रकार से किसी दूसरे देश की बड़ाई नहीं कर रहा था |

इस पूरे विवाद पर Atif ने अपने instagram और Twitter पर अपने विचार प्रकट किए |

Atif ने Instagram पर लिखा की :

Simply love my haters :*

बेशक अल्लाह इज़्ज़त देने और लेने वाला है . सब्ज़ झंडा मेरी पहचान है और मेरे fans जानते है की मै इसका एहतराम करना अच्छी तरह जानता हूँ , मुझे बहुत ख़ुशी और मेरे fans इस नकली प्रचार प्रसार का जवाब देना अच्छी तरह जानते है .... मुझे आशा है की " नये पाकिस्तान " मे उन सब लोगो को इज़्ज़त देना जान जायँगे जिन्होंने "पाकिस्तान " का नाम पूरी दुनिया मे रोशन किया है " |

#change


Atif aslam के बहुत से प्रशंसक हैं जो उनका साथ दे रहे हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं जिनमे Shafaqat Amanat Ali भी हैं जिन्होंने खुद भी भारत के लिए बहुत से गाने गाये हैं |

मै खुद भी Atif Aslam की बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ | उनकी आवाज़ की मधुरता कानो में रस घोल देती है , और चाहे वह पाकिस्तानी गाना गाये या हिन्दुस्तानी मेरी राय उनके प्रति नहीं बदलेगी क्योंकि संगीत , संगीत होता हैं और यदि हम उसे भी अपने आपसी मनमुटावों में शामिल करने लगे तो वह अपना अस्तित्व खो देगा |

Article image courtesy -Samaa TV

0
1