Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Jan 12, 2024education

न्यूज को देखने के फयदे

1 Answers
18

S
@sonamsingh1730Jan 11, 2024

एक सर्वे में यह देखा गया है की न्यूज़ देखने वालों की संख्या मूवी देखने वाले लोग, टीवी सीरियल देखने वाले लोगों की संख्या से काफी ज्यादा है। इसकी मुख्य वजह यह है कि जब लोग न्यूज़ देखते हैं तो उन्हें दुनिया भर की खबर घर बैठे प्राप्त हो जाती है। आज के समय में नेशनल लेवल पर 200 से ज्यादा हिंदी न्यूज़ चैनल उपलब्ध है। जिन्हें भारी संख्या में देखा जाता है। न्यूज़ देखने के कई सारे फायदे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं की न्यूज़ देखने से हमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

यहां पर हम आपको बताने वाले हैं की न्यूज़ देखने के क्या फायदे हैं:-

आज के समय में लोग इतना ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि बाहर जाकर घूमने का समय नहीं मिलता, क्योंकि लोग अपने घर में ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। इतना ही नहीं लोगों को एक दूसरे से बात करने तक का समय नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में न्यूज़ चैनल के माध्यम से वे अपने आसपास के माहौल से परिचित रहते हैं। यदि आप समाचार देखते हैं तो आपके लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसके द्वारा आपको दुनिया, उसमें हो रही घटनाओं और मुद्दों के बारे में बताता है इसकी सहायता से आपको दुनिया की स्थिति की तस्वीर मिल जाती है और आप उसके अनुसार अपने जीवन की योजना बना सकते हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं कि हम समाचार क्यों देखते हैं:-

इससे हमें सोच समझकर निर्णय लेने और आगे बढ़ाने मे मदद मिलती है। समाचार की सहायता से हमें दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है।

इसके अलावा हमें रोजाना समाचार पत्र पढ़ना चाहिए क्योंकि रोज अखबार पढ़ने से आपको नई-नई जानकारियां मिलती रहेगी और आपको पता चलता रहेगा कि किस क्षेत्र में क्या हो रहा है। इसके अलावा आपकी पढ़ने की शक्ति और याद रखने की शक्ति मजबूत होती है।

Letsdiskuss

0
7