भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा इत्तेफाक क्य...

A

| Updated on August 21, 2018 | Sports

भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा इत्तेफाक क्या हुआ ?

3 Answers
1,335 views
A

@amankumar6752 | Posted on August 21, 2018

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पिछले दिन इंग्लैंड के साथ हो रहे टेस्ट मैच में दमदार पारी खेलते हुए 103 रन बनाये | चेतवेश्वर पुजारा और विराट कोहली के उच्च प्रदर्शन से भारत ने 352 रन बनालिए | कप्तान विराट कोहली द्वारा बनाये गए 103 रन में एक ऐसा इत्तेफ़ाक़ जुड़ा है जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जायँगे |


क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपना 58 वा अंतराष्ट्रीय शतक इंग्लैंड के खिलाफ मारा था | सचिन ने 103 रनो की शानदार पारी खेली थी | इस इतिहास को विराट कोहली ने दोहराया है | इंग्लैंड के खिलाफ हो रह टेस्ट क्रकेट में विराट ने अपना 58 वा अंतराष्ट्रीय शतक मारा और हैरानी की बात तो यह हुई की विराट कोहली द्वारा भी 103 रनो की पारी खेली गयी |

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के इस इत्तेफ़ाक़ को क्रिकेट के इतिहास में हुए सबसे बड़े इत्तेफाकों में से एक माना जा रहा है | दोनों ही भारतीय क्रिकेटर हैं ,दोनों को ही सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का दर्जा प्राप्त है ,दोनों का ही यह अंतराष्ट्रीय 58 वा शतक था ,दोनों ने ही अपना 58 वा शतक इंग्लैंड के खिलाफ मारा और दोनों ने ही 103 रनो की पारी खेली |

Loading image... picture courtesy -WION

0 Comments
S

@seemathakur4310 | Posted on October 4, 2018

रोहित शर्मा को कौन नहीं जानता, वह अपने दोहरे शतक के लिए तो विश्व भर में विख्यात हैं | रोहित शर्मा से जुड़ा एक इत्तेफाक जो निस्संदेह ही सबसे अलग है, वह यह है कि उनके द्वारा दो बार दोहरे शतक तब जड़े गए जब उन्होंने साथ में खेल रहे विराट कोहली को रन आउट करा दिया | जी हाँ ! दोनो बार उनके दोहरे शतक से पहले कोहली रन आउट हुए |


Loading image...

यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7वां ODI था जो बेंगलुरु में खेला जा रहा था | यहाँ रोहित शर्मा के न सुनने के कारण विराट कोहली आउट हो गए थे, परन्तु रोहित अपनी दमदार पारी से नहीं हटे और दोहरे शतक बनाने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गए |


दूसरी बार श्रीलंका में यही किस्सा हुआ | रोहित शर्मा इस ओर थे और विराट कोहली उस ओर | विराट 64 रन बनाकर रन आउट हो गए और इस बार भी रोहित शर्मा ने 264 रन बनाकर दोहरा शतक पूरा किया |

दोनों किस्से एक बहुत अच्छा इत्तेफाक ही थे तभी तो दोनों बार रन आउट भी कोहली हुए और दोनों ही बार रोहित शर्मा ने दोहरेशतक जड़े |

0 Comments
R

@rahulchaudhary3102 | Posted on December 2, 2018

गुड न्यूज़
0 Comments