V
Sep 10, 2018others

भारतीय सेना के बारें में कुछ रोचक तथ्य क्या हैं ?

2
1 Answers

S
Sep 10, 2018

भारतीय सेना भारत की भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना और भारतीय तट रक्षक से मिलकर बनी है | भारतीय सेना भारत का रक्षा कवच है जो भारत को हर खतरे से बचाये रखता है | यदि भारतीय सेना न हो तो शायद हमारे पास वो आजादी भी न हो जिसका मोल हम अक्सर भूल जाते हैं | सरहद के जवान भारत की शान व मर्यादा बनाये रखते हैं और अपने जीवन को भारत पर कुर्बान कर देते हैं | भारतीय सेना गर्म से गर्म मरुस्थलों, खून जमा देने वाले बर्फीले पहाड़ो और दूर समुन्द्रों कि गहराई में बढ़े से बढ़े तूफ़ान में भी तैनात रहती है | आइये अपनी भारतीय सेना के बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में जाने जो आपके मन में उनके प्रति सम्मान को और बढ़ा देने |


Article image
1 - ऑपरेशन राहत

2013 में उत्तराखंड में आयी बाढ़ से जो तबाही हुई थी उसमे भारतीय वायु सेना ( IAF ) के द्वारा ऑपरेशन प्रारम्भ हुआ था | भारतीय वायु सेना ने हेलीकाप्टर के माध्यम से IAF द्वारा 20 ,000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को उत्तराखंड से बचाकर निकाला गया था, साथ ही 3,82,400 किलो के राहत कार्य सामान उत्तराखंड ले जाया गया था | इसे विश्व का सबसे बड़ा नागरिक बचाव अभियान कहा जाता है |

Article image

2 - सबसे ऊँचा पुल

भारतीय सेना द्वारा लद्दाख घाटी में द्रास और सुरु नदी के ऊपर बैली ब्रिज का निर्माण किया गया | यह विश्व का सबसे ऊँचा पुल है जिसका निर्माण भारतीय सेना द्वारा अगस्त 1982 में किया गया था |

3 - सबसे बड़ी स्वयंसेवी सेना

भारतीय सेना पूरी दुनिया में सबसे बड़ी स्वयंसेवी शक्ति है अर्थात भारत में सबसे अधिक लोग हैं जो स्वैच्छा से भारतीय सेना का भाग बनना चाहते हैं | भारत के संविधान में यह प्रावधान भी है कि लोगो को सेना में भर्ती के लिए सरकार दबाव दाल सकती है परन्तु इस प्रावधान कि आज तक जरूरत नहीं पड़ी |

Article image

4 - तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति

भारतीय सेना विश्व कि तीसरी सबसे बड़ी शक्ति है | पहले और दुसरे स्थान पर चीन और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका हैं | भारतीय सेना ने 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के 93 हजार पाकिस्तानी सैनिको और अफसरो ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था | यह विश्व का सबसे बड़े आत्मसमपर्ण था |

Article image

5 - अग्नि

भारतीय मिसाइल शृंखला "अग्नि" अपने प्रथम दो टेस्ट में निष्क्रिय साबित हगोइ थी जिसपर पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और UK जैसे राष्ट्रों ने भारत कि खिल्ली उड़ाई थी | वर्तमान समय में अग्नि केवल एक मिसाइल नहीं है बल्कि अपनी केंद्रित निशाने कि शक्ति के लिए विश्वभर में जानी जाती है और अग्नि शृंखला मिसाइल ने भारत को रूस, चीन और अमेरिका जैसे बड़ी सैन्यशक्ति व परमाणु हथियार वाले देशो की गिनती में डाल दिया है | अग्नि पूर्ण रूप से भारत में बनी मिसाइल शृंखला है जिसे भारतीय सशक्त बलों द्वारा संचालित की जाती है |

Article image

2