





जी हाँ आप घर के खाने में बदलाव करके कोलेस्ट्रोल को काबू कर सकते हैं वैसे तो कोलेस्ट्रॉल सुनने में काफी आसान लगता है कि जैसे की यह कोई आसान बीमारी हो लेकिन धीरे-धीरे करके यह बीमारी एक खतरनाक रूप धारण कर सकती है ऐसे में हम आपको यहां पर कुछ ऐसे डाइट के बारे में बताएंगे जिनको आप अपने रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं।
बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें फाइबर और अन्य तत्व अच्छे मात्रा में पाए जाते हैं जिसके सेवन से ना केवल ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है बल्कि यह हृदय के लिए भी अच्छा होता है।
इसके अलावा आप अपने रोजाना डाइट में हरी सब्जियां और ताजे फल को शामिल करके कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल कर सकते हैं।
व्यक्ति को कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए जैसे -संतरा और अंगूर इन फलों का सेवन करने से कॉलेस्ट्रॉल लेबल कम हो जाता है। अगर कॉलेस्ट्रॉल लेबल अधिक हो जाता है तो व्यक्ति को कुछ दिन पैदल चलना चाहिए। इससे भी कॉलेस्ट्रॉल का स्तर काफी कम हो जाता है। व्यक्ति को कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए नट्स का सेवन भी फायदेमंद होता हैं। इसके अलावा आप हरी पत्तेदार सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं।
दोस्तों आज कोलेस्ट्रॉल एक चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि यह हृदय रोग का कारण होता है यह मोम की तरह पदार्थ होता है जो कोशिका निर्माण के लिए मददगार होता है। आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि क्या कोलेस्ट्रोल पर घर के खाने से काबू पाया जा सकता है। कोलेस्ट्रोल से काबू पाने के लिए आप फल सब्जियों का सेवन कर सकते हैं क्योंकि फलों और सब्जियों में विटामिन पाए जाते हैं। टमाटर में विटामिन बी सी इ पाए जाते हैं जो पोषक तत्वों से भरा होता हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। पत्तेदार सब्जियां भी कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।
