Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsक्या रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका गाँधी के राज...
R

| Updated on February 11, 2019 | news-current-topics

क्या रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका गाँधी के राजनीती करियर के लिए समस्या बन सकते हैं ?

1 Answers
R

@rakeshsingh9760 | Posted on February 11, 2019

जैसा कि सभी को पता है, प्रियंका गाँधी ने अपना राजनितिक करियर अभी शुरू किया है | इससे पहले बेशक वो राजनीती में नहीं जुड़ी थी परन्तु उसके बाद भी सरकार की तरफ से उन्हें कई सुविधा उपलब्ध थी | प्रियंका गाँधी ने अब तो राजनीती की कमान संभाल ली है तो देखना ये है कि वो अब राजनीती में अपनी कितनी धाक जमा पाती हैं |


Article image (Courtesy : opindia.com )


प्रियंका गाँधी वैसे तो हमेशा राजनीती से दूर ही रही हैं | परन्तु यह कहना ग़लत नहीं होगा कि अब प्रियंका गाँधी कांग्रेस की डूबती नाव को बचाने का बीड़ा उठा रही है | कांग्रेस के लिए प्रियंका गाँधी हुकुम का एक्का है, जिसका कांग्रेस ने तक इस्तेमाल किया जब वह पूरी तरह डूबने की कगार पर थी |

अब जहाँ एक तरफ प्रियंका गाँधी का राजनीती करियर शुरू हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गाँधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का इस तरह कानूनी शिकंजे में फसना तो प्रियंका के राजनीती करियर के लिए घातक सिद्ध हो सकता है |

Article image (Courtesy : oneindia )

जैसा कि अभी रॉबर्ट वाड्रा लंदन में उनकी संपत्ति को लेकर काफी विवादों में घिरे हैं | प्रियंका गाँधी कभी राजनीती में नहीं आई तो उनको लेकर कोई विवाद नहीं है, परन्तु उनके पति इस वक़्त विवादों में घिर गए हैं | राबर्ट वाड्रा पर DLF deal को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं | इतना ही नहीं उनकी संपत्ति को लेकर भी उनसे काफी पूछताछ चल रही है |

प्रियंका गाँधी के चुनाव का प्रचार के पोस्टर में प्रियंका गाँधी के साथ उनके भाई राहुल गाँधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर थी, और जैसे ही राबर्ट वाड्रा कानून के शिकंजे में आए तो रातों रात यह सभी पोस्टर हटा दिए गए | इसका तात्पर्य तो यही कहा जा सकता है कि कांग्रेस खुद भी इस बात को मानती है कि रॉबर्ट वाड्रा अपनी पत्नी प्रियंका गाँधी के करियर के लिए समस्या बन सकते हैं |

Article image (Courtesy : idiva.com )

0 Comments