A
Updated on May 30, 2019food-cooking

क्या टोमैटो क्रीम डिप घर पर बनाया जा सकता है?

React
1 Answers

Answered on May 30, 2019
हाँ बिलकुल घर पर टोमैटो क्रीम डिप बनाया जा सकता है किसी भी स्नैक्स के साथ अगर आपको कोई डिप मिल जाए तो इससे बेहतर क्या होगा ऐसे में टोमैटो क्रीम डिप का स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है | इसलिए आज हम आपकों घर पर टोमैटो क्रीम डिप बनाने की आसान विधि के बारें में बताएँगे |

Article image (courtesy-Just A Pinch)
सामग्री -
- एक कटोरी - टमाटर का गूदा
- चार चम्मच - फ्रेश क्रीम
- एक बड़ा चम्मच - लहसुन (बारीक कटा हुआ)
- आधा छोटा कप - प्याज (बारीक कटा हुआ)
- दो बड़ा चम्मच - टोमैटो प्यूरी
- एक छोटा चम्मच - चीनी
- नमक - स्वादानुसार
- ऑलिव ऑयल - जरूरत के अनुसार

विधि -

- टोमैटो क्रीम डिप बनाने के लिए सबसे पहले आप मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें दें |

- उसके बाद तेल के गरम होते ही प्याज और लहसुन डालकर अच्छे से भून लें |

- भुनने के बाद आप इनके हल्का भुनते ही टमाटर का गूदा डालकर अच्छे से चलाएं और मिक्स कर लें |

- अब आप टोमैटो प्यूरी, चीनी और नमक मिलाकर दो से तीन मिनट तक एक साथ सब कुछ भून लें |

- ठीक दो से तीन मिनट बाद आप गैस की आंच बंद कर के फ्रेश क्रीम मिला दें |

- ये लीजिये अब आपकी टोमैटो क्रीम डिप बिलकुल तैयार है |



React