अगर आप झटपट शाकाहारी व्यंजन बनाना चाहते हैं तो मैं आपको कुछ ऐसे व्यंजन बताऊंगी जिसे आप बहुत ही आसानी और जल्दी से बना लेंगी। जो है सूजी का रवा आमलेट जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है और आप इसे बिना आमलेट के बना सकती है।
आवश्यक सामग्री:-
एक कप सूजी
एक कप दही
स्वाद अनुसार नमक
दो कप पानी
एक गाजर कटा हुआ
2 टेबलस्पून स्वीट कॉर्न
दो शिमला मिर्च कटे हुए
दो बींस बारीक कटे हुए
एक प्याज कटा हुआ
हरी धनिया कटी हुई
1 टीस्पून चिल्ली फ्लेक्स
1 टीस्पून इनो नमक
दो चम्मच तेल
1 टीस्पून मक्खन
रवा बनाने की विधि :-
सबसे पहले एक कटोरे में आप सूजी ले दही ले और उसमें नमक मिलाएं और इन्हें अच्छे से मिला ले अब इसमें दो कप पानी मिला ले और इस बैटर को 10 मिनट के लिए रख दें अब इसमें गाजर स्वीट कॉर्न शिमला मिर्ची कटा हुआ प्याज कटी हुई हरी धनिया सभी चीजों को मिला ले और अच्छे से मिक्स कर ले अब एक पैन लेना है और उसके गर्म होने पर बैटर में ईनो फ्रूट साल्ट और 2 टेबलस्पून पानी डालें और धीरे से मिलाएं जब बैटर भून जाए तो इसे गर्म तवे पर डालें और इसे तब तक कवर करके रखिए जब तक यह अच्छे से पक ना जाए अब इसे पलटे और धीरे से दवाएं और अंत में आप इसे टमाटर की चटनी के साथ खाकर इसका आनंद लें।



