Updated on Oct 10, 2022others

क्या आप बता सकते है गिरगिट आसानी से रंग कैसे बदल लेता है?

React
2 Answers

R
Rama Anuj
Answered on Apr 29, 2019
दुनिया में कई प्रकार के रंग हैं और प्रकर्ति पूरी रंगो से भरी है | पर इसके बाद भी कोई एक रंग दूसरे रंग को देखा कर अपना रंग नहीं बदल सकता | रंग बदलने की प्रकर्ति सिर्फ गिरगिट में है जो कि जगह के हिसाब से अपना रंग बदल सकता है |

धरती में जितने भी जानवर रहते हैं सभी के पास अपनी- अपनी सुरक्षा के लिए कोई न कोई जरिया जरूर होता है | ऐसा ही एक जरिया गिरगिट के पास होता है | गिरगिट भी शिकारियों से बचने के लिए अपना रंग बदल लेता है |

इसके सिवा गिरगिट के रंग बदलने के कुछ और कारण भी होते हैं, जैसे तापमान के अनुसार गिरगिट अपन रंग बदल सकता है | ठण्ड के मौसम में वह ठण्ड से बचने के लिए अपना रंग गहरा कर लेता है और गर्मियों से बचने के लिए वह अपना रंग हल्का कर लेता है |

मानव स्वाभाव की तरह ही गिरगिट का भी अपना स्वाभाव होता है, वह अपने गुस्से के हिसाब से अपना रंग गहरा कर लेता है और साथ ही वह साधारण स्थिति में अपना रंग हल्का कर लेता है |

गिरगिट रंग कैसे बदल सकता है -
गिरगिट में विशेष प्रकार के सेल्स क्रोमैटोफोर्स (क्रोमो – रंग) पाए जाते हैं, जो उसके दिमाग के द्वारा नियंत्रित होते हैं | जब गिरगिट को खतरा महसूस होता है तब खतरे का संकेत उसके दिमाग तक जाता है और जिसके कारण ये सेल्स फैलने और सिकुड़ने लगते हैं | बार-बार सेल्स का आकार बदलना गिरगिट के बदलते रंग का कारण होता है |

Article image (Courtesy : पंजाब केसरी )

React
avatar
Answered on Oct 9, 2022

आप सभी ने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि लोग गिरगिट की तरह रंग बदल लेते हैं. दोस्तों यह केवल कहावत ही नहीं हकीकत है गिरगिट समय समय पर अपना रंग बदलते रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिरगिट अपना रंग कैसे बदल लेते हैं आइए हम आपको यहां पर बताते हैं। दोस्तों गिरगिट को जब शिकार करना होता है या फिर वह किसी खतरे में रहता है तो वह अपना रंग तुरंत बदल देता है लेकिन यह कैसे असंभव होता है आइए जानते हैं।

एक रिसर्च के द्वारा पता लगाया गया है कि गिरगिट अपनी भावनाओं के अनुसार रंग बदलता है, जैसे कि गुस्सा,आक्रामकता, या फिर एक दूसरे से बात करने के लिए गिरगिट अपना रंग बदल लेते हैं। दरअसल ऐसा इसलिए होता है गिरगिट के शरीर में फोटोनिक क्रिस्टल नामक एक परत होती है, जो गिरगिट के रंग बदलने में मदद करती है फोटोनिक क्रिस्टल की परत प्रकाश की परिवर्तन को प्रभावित करती है। जिस वजह से गिरगिट का रंग बदला हुआ दिखाई देता है।Article image

React